TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

TecSox ने भारतीय बाजार में अपने नए ईयरबड्स TecSox Moon Bluetooth Earbuds लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जून 2026 15:07 IST
ख़ास बातें
  • TecSox Moon Bluetooth Earbuds में 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स हैं।
  • TecSox Moon Bluetooth Earbuds की बैटरी 30 घंटे तक चल सकती है।
  • TecSox Moon Bluetooth Earbuds में ब्लूटूथ 5.4 शामिल है।

TecSox Moon Bluetooth Earbuds में 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स हैं।

Photo Credit: TecSox

TecSox ने भारतीय बाजार में अपने नए ईयरबड्स TecSox Moon Bluetooth Earbuds लॉन्च कर दिए हैं। इन ईयरबड्स में 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। ये ईयरबड्स एक बार चार्ज होकर 30 घंटे तक उपोयग किए जा सकते हैं। इन ईयरबड्स में पानी से बचाव के लिए IPX4 रेटिंग दी गई है। कंपनी ईयरबड्स के साथ 6 महीने की वारंटी प्रदान कर रही है। यहां हम आपको TecSox Moon Bluetooth Earbuds के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

TecSox Moon Bluetooth Earbuds Price

कीमत की बात करें तो TecSox Moon ब्लूटूथ ईयरबड्स की कीमत 599 रुपये है। यह ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में उपलब्ध हैं। कंपनी ईयरबड्स के साथ 6 महीने की वारंटी प्रदान कर रही है। ये ईयरबड्स आधिकारिक सेल्स चैनल के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

Advertisement

TecSox Moon Bluetooth Earbuds Specifications


 
TecSox Moon Bluetooth Earbuds में 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 शामिल है। इसमें इंस्टेंट पेयरिंग और वन-टच एक्टिवेशन शामिल है। ईयरबड्स 50 ms लो-लेटेंसी मोड से लैस हैं। ईयरबड्स फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं।

ईयरबड्स सिंगल चार्ज में केस के साथ कुल 30 घंटे तक उपोयग किए जा सकते हैं। ईयरबड्स वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग से लैस है। इनमें इन-बिल्ट माइक्रोफोन दिए गए हैं। कॉम्पैक्ट चार्जिंग केस के साथ कंफर्टेबल इन-ईयर डिजाइन दिया गया है। ईयरबड्स ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में आते हैं। कंपनी ईयरबड्स के साथ 6 महीने की वारंटी प्रदान कर रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  4. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  5. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  6. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  7. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  8. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  9. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  10. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.