Sennehiser ने नए स्टूडियो हेडफोन्स HD 490 Pro किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

स्टूडियो हेडफोन्स रेजोनेंस और डिस्टॉर्शन को काफी हद तक कम करते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 फरवरी 2024 09:23 IST
ख़ास बातें
  • इनमें ओपन बैक डिजाइन दिया गया है।
  • कंपनी का कहना है कि ये बेहद प्रीसाइज साउंड डिलीवर करते हैं।
  • इनमें कंपनी ने अल्ट्रालाइट वॉयस कॉइल का इस्तेमाल किया है।

स्टूडियो हेडफोन्स रेजोनेंस और डिस्टॉर्शन को काफी हद तक कम करते हैं।

Photo Credit: Sennehiser

Sennheiser ने भारत में अपने नए स्टूडियो हेडफोन्स HD 490 Pro को लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, ये स्टूडियो हेडफोन्स हैं जो म्यूजिक प्रोडक्शन करने वालों के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए हैं। इनमें ओपन बैक डिजाइन दिया गया है। कंपनी का कहना है कि ये बेहद प्रीसाइज साउंड डिलीवर करते हैं जो कि रियलिस्टिक फील देता है। आइए जानते हैं कि कंपनी ने इनमें और क्या क्या खासियतें दी हैं, साथ ही इन्हें किस प्राइस पॉइंट पर लॉन्च किया गया है। 
 

Sennehiser HD 490 Pro Price

Sennheiser HD 490 Pro की MRP देखें तो यह Rs 34,500 बताई गई है। इसके ऊपर वाले वाले वेरिएंट HD 490 Pro Plus की कीमत Rs 41,300 है। लेकिन Amazon पर हेडफोन्स को क्रमश: Rs 27,590 और Rs 32,990 में खरीदा जा सकता है। 
 

Sennehiser HD 490 Pro Specifications

Sennheiser HD 490 PRO के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Sennehiser HD 490 Pro कंपनी की ओर से लॉन्च किए गए टॉप रेंज प्रोफेशनल मॉडल हेडफोन्स हैं जो कि म्यूजिक मिक्सिंग, मास्टरिंग और प्रोडक्शन के लिए पेश किए गए हैं। इनमें कंपनी ने अल्ट्रालाइट वॉयस कॉइल का इस्तेमाल किया है। ऑडियो स्पेक्ट्रम में फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स बेहतरीन बताया गया है जिसके लिए इसमें लो-फ्रिक्वेंसी सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया है। 

Sennheiser के ओपन फ्रेम आर्किटेक्चर के साथ आने वाले ये स्टूडियो हेडफोन्स रेजोनेंस और डिस्टॉर्शन को काफी हद तक कम करते हैं। ट्रांसड्यूसर एक हल्के एंगल पर सेट किए गए हैं ताकि किसी भी तरह के मॉनिटर लाउडस्पीकर सेटअप के साथ इन्हें आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। कंपनी का कहना है कि ये वजन में हल्के हैं और डिजाइन इस तरह का है कि इनमें कोई प्रेशर पॉइंट महसूस नहीं होता है। ये सिर के किसी भी सेंसिटिव हिस्से पर दबाव नहीं डालते हैं। 

खास बात ये भी है कि इनके साथ Dear Reality की ओर से dearVR MIX-SE के लिए फ्री लाइसेंस भी मिलता है जिससे कि यूजर को एक वर्चुअल मिक्सिंग एनवायरमेंट का एक्सपीरियंस मिलता है। कंपनी ने इनके साथ अलग अलग तरह के ईयरपैड दिए हैं। वियरेबल का वजन 260 ग्राम बताया गया है। इनकी और अधिक जानकारी के आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.