Samsung के जेंटल मॉन्स्टर और वार्बी पार्कर इंटेलीजेंट आईवियर लॉन्च हुए हैं।
Samsung Warby Parker में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एआर 1 जनरेशन 1 चिपसेट है।
Photo Credit: Samsung
Samsung ने अपना इंटेलीजेंट आईवियर ग्लोबल मार्किट में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग ने इन आईवियर को सबसे पहले पिछले साल अक्टूबर में टीज किया था। इसके बाद कंपनी ने इस साल अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में इस एआई पॉवर्ड वियरेबल को शोकेस किया था। वार्बी पार्कर और जेंटल मॉन्स्टर द्वारा डिजाइन किया गया यह इंटेलीजेंट आईवियर 30 यूनिक डिजाइन ऑफर करता है। यह स्मार्ट ग्लासेज अगले महीने से सेल के लिए उपलब्ध होंगे और फिलहाल प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध है। सैमसंग इंटेलीजेंट आईवियर स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस किए गए हैं। आइए सैमसंग इंटेलीजेंट आईवियर के बारे में डिटेल में जानते हैं।
सैमसंग के वार्बी पार्कर इंटेलीजेंट आईवियर की कीमत $395 (लगभग ₹37,000) है। वहीं, जेंटल मॉन्स्टर इंटेलीजेंट आईवियरकी कीमत $449 (लगभग ₹42,000) से शुरू होती है और $489 (लगभग ₹46,000) तक जाती है। सैमसंग के स्मार्ट ग्लासेज वर्तमान में यूएस में प्री -आर्डर के लिए उपलब्ध हैं। यूजर्स इंटेलीजेंट आईवियर मॉडल्स को जेंटल मॉन्स्टर और वार्बी पार्कर के ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इसके कुछ मॉडल्स हैंड्स-ऑन डेमोंस्ट्रेशन के लिए और सेल के लिए चुनिंदा सैमसंग रिटेल स्टोर्स पर 10 दिसंबर से उपलब्ध होंगे।
Samsung जेंटल मॉन्स्टर और वार्बी पार्कर इंटेलीजेंट आईवियर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एआर 1 जनरेशन 1 चिपसेट के साथ आते हैं। मॉडल में एक साइड पर 12 मेगापिक्सल का एचडीआर कैमरा दिया गया है। यह 3:4 (3024x4032 पिक्सल) की पोर्ट्रेट इमेज कैप्चर कर पाएगा। इसी के साथ इंटेलिजेंट आईवियर 3K/ 30 fps तक या एचडीआर सपोर्ट के साथ 2K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। साथ ही इसमें ड्यूल ओपन-इयर स्पीकर सेटअप और क्वैड माइक्रोफोन यूनिट भी दी गई है। इसमें 2GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। कंपनी का दावा है कि स्मार्ट ग्लासेज 9 घंटे तक का बैटरी बैकअप सपोर्ट करते हैं। यह टच और वॉइस इनपुट सपोर्ट करता है। स्मार्ट ग्लासेज बिल्ट-इन जैमिनी एआई सपोर्ट के साथ आते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी