Samsung Galaxy Buds 3 FE हुए लॉन्च: AI-बेस्ड फीचर्स, 30 घंटे का बैटरी बैकअप, जानें कीमत

Samsung Galaxy Buds 3 FE में Active Noise Cancellation (ANC) और Crystal Clear Call टेक्नोलॉजी दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 अगस्त 2025 15:56 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Buds 3 FE लॉन्च, स्टेम डिजाइन और ANC सपोर्ट
  • 8.5 घंटे बैटरी, केस के साथ 30 घंटे तक बैकअप
  • कीमत $149.99 (करीब 13,000 रुपये), बिक्री 4 सितंबर से शुरू

Samsung Galaxy Buds 3 FE की कीमत अमेरिका में $149.99 (लगभग 13,000 रुपये) है

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अपने नए Galaxy Buds 3 FE को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। यह नए TWS ईयरबड्स कंपनी की Galaxy Buds 3 सीरीज का हिस्सा हैं और इनमें स्टेम डिजाइन के साथ कई अपग्रेड फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक ये ईयरबड्स बेहतर कॉल क्वालिटी, ANC और AI-आधारित स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं। इसमें Google Gemini असिस्टेंट के लिए “Hey Google” वॉयस कमांड, लाइव ट्रांसलेशन, लिसनिंग मोड और कन्वर्सेशन मोड जैसे ऑप्शन हैं। कंपनी का कहना है कि ANC ऑफ रहने पर ये 8.5 घंटे का बैकअप देंगे, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।
 
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Samsung Galaxy Buds 3 FE की कीमत अमेरिका में $149.99 (लगभग 13,000 रुपये) रखी गई है। यह कीमत पिछले मॉडल से $50 ज्यादा है, जो $99.99 पर लॉन्च हुए थे। इन ईयरबड्स को 4 सितंबर से खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कलर ऑप्शन्स में Black और Gray शामिल हैं।

Samsung Galaxy Buds 3 FE में स्टेम बेस्ड डिजाइन दिया गया है, जो कंपनी के पिछले बीन-शेप डिजाइन से अलग है। हर ईयरबड का वजन 5 ग्राम है जबकि केस का वजन 41.8 ग्राम है। इसमें डायनमिक ड्राइवर लगाए गए हैं और कंट्रोल के लिए Blade पर पिंच इंटरैक्शन सपोर्ट मिलता है। यूजर्स स्वाइप जेस्चर के जरिए वॉल्यूम भी कंट्रोल कर सकते हैं।

Advertisement

इसमें क्रैडल पर डेडिकेटेड पेयरिंग बटन दिया गया है जिससे Galaxy डिवाइस के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है। इसके अलावा Auto Switch फीचर भी है, जो डिवाइस की ऑडियो एक्टिविटी को डिटेक्ट करके कनेक्शन शिफ्ट कर देता है।

Galaxy Buds 3 FE में Active Noise Cancellation (ANC) और Crystal Clear Call टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह टेक्नोलॉजी मशीन लर्निंग मॉडल का इस्तेमाल करती है, जिससे कॉल के दौरान यूजर की आवाज साफ सुनाई देती है और बैकग्राउंड नॉइज ब्लॉक हो जाता है।

AI फीचर्स की बात करें तो इसमें Google Gemini असिस्टेंट के लिए “Hey Google” वॉयस कमांड, लाइव ट्रांसलेशन, Listening Mode और Conversation Mode जैसे ऑप्शन मिलते हैं।

Advertisement

बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी का दावा है कि Samsung Galaxy Buds 3 FE ANC ऑफ रहने पर 8.5 घंटे का बैकअप देंगे, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं ANC ऑन होने पर बैटरी बैकअप घटकर 6 घंटे रह जाता है और चार्जिंग केस के साथ कुल 24 घंटे तक इस्तेमाल संभव है।

Samsung Galaxy Buds 3 FE की कीमत कितनी है?

इनकी कीमत $149.99 (लगभग 13,000 रुपये) रखी गई है।

Samsung Galaxy Buds 3 FE कब से उपलब्ध होंगे?

ये ईयरबड्स 4 सितंबर से ग्लोबल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Advertisement

Samsung Galaxy Buds 3 FE में कौन सा डिजाइन दिया गया है?

इसमें स्टेम बेस्ड डिजाइन दिया गया है, जो पिछले बीन-शेप डिजाइन से अलग है।

Samsung Galaxy Buds 3 FE की बैटरी लाइफ कितनी है?

ANC ऑफ पर 8.5 घंटे और केस के साथ 30 घंटे, ANC ऑन पर 6 घंटे और केस के साथ 24 घंटे।

क्या Samsung Galaxy Buds 3 FE में AI फीचर्स मिलते हैं?

हां, इसमें Google Gemini असिस्टेंट, लाइव ट्रांसलेशन, Listening Mode और Conversation Mode जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Advertisement

Samsung Galaxy Buds 3 FE किन कलर ऑप्शन्स में मिलेंगे?

यह Black और Gray कलर में उपलब्ध होंगे।

Samsung Galaxy Buds 3 FE का वजन कितना है?

हर ईयरबड का वजन 5 ग्राम और चार्जिंग केस का वजन 41.8 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.