29 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Samsung Galaxy Buds 2 TWS ईयरफोन लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy Buds 2 की कीमत $149.99 (लगभग 11,100 रुपये) है। ईयरबड्स चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, ग्रैफाइट, लैवेंडर, ऑलिव और व्हाइट।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 अगस्त 2021 10:54 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Buds 2 में है चार कलर ऑप्शन
  • सैमसंग गैलेक्सी बड्स 2 में मौजूद है टू-वे ड्राइवर कॉन्फिग्रेशन
  • ईयरबड्स में तीन माइक्रोफोन फीचर किए गए हैं
Samsung Galaxy Buds 2 को Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान लॉन्च कर दिया गया है, जो कि 11 अगस्त को आयोजित किया गया था। दक्षिण कोरियाई कंपनी के नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स को Galaxy Buds के सक्सेसर के तौर पर डिज़ाइन किया गया है, जिसे फरवरी 2019 में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा, यह Galaxy Buds+ के भी अपग्रेड हैं, जिन्हें पिछले साल लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी बड्स 2 में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) फीचर की गई है, जो कि इसके पिछले वर्ज़न की तुलना में एक बड़ा बदलाव है। Samsung ने गैलेक्सी बड्स 2 ईयरबड्स में और इसके केस में अपग्रेड डिज़ाइन पेश किया है।
 

Samsung Galaxy Buds 2 price

Samsung Galaxy Buds 2 की कीमत $149.99 (लगभग 11,100 रुपये) है। ईयरबड्स चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, ग्रैफाइट, लैवेंडर, ऑलिव और व्हाइट। इस ईयरबड्स को 27 अगस्त से चुनिंदा मार्केट्स में खरीदा जा सकेगा। फिलहाल, इन ईयरबड्स की भारत लॉन्चिंग और कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

याद दिला दें, ऑरिज़नल Samsung Galaxy Buds को अमेरिका में $129 (लगभग 9,600 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था। वहीं, भारत में यह बड्स 9,990 रुपये की कीमत में लॉन्च हुए। वहीं, Galaxy Buds+ को अमेरिका में $149.99 (लगभग 11,100 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था, जो कि भारत में 11,990 रुपये की कीमत में आए।  
 

Samsung Galaxy Buds 2 specifications

सैमसंग गैलेक्सी बड्स 2 टू-वे ड्राइवर कॉन्फिग्रेशन में आते हैं, जिसमें ट्विटर और वूफर शामिल हैं। ईयरबड्स में तीन माइक्रोफोन फीचर किए गए हैं, जिसमें से दो का इस्तेमाल ANC के लिए किया जाता है। सैमसंग ने AKG-tuned ऑडियो भी ऑफर की है।

Advertisement

लेटेस्ट ईयरबड्स का डिज़ाइन गैलेक्सी बड्स और गैलेक्सी बड्स प्लस से थोड़ा अलग है और बंडल केस हमें Galaxy Buds Live की याद दिलाता है। वाटर रसिस्टेंस के लिए यह ईयरबड्स IPX7 रेटेड हैं।

सैमसंग ने गैलेक्सी बड्स 2 के लिए ब्लूटूथ वी5.2 कनेक्टिविटी प्रदान की है।
Advertisement

गैलेक्सी बड्स 2 को लेकर दावा किया गया है कि यह 29 घंटे तक की बैटरी लाइफ डिलीवर करते है, जिसमें चार्जिंग केस की बैटरी भी शामिल है। ईयरबड्स सिंगल चार्ज पर 7.5 घंटे तक का लगातार प्लेबैक प्रदान करता है। हालांकि, ANC का इस्तेमाल करते हुए बैटरी लाइफ घटकर 20 घंटे रह जाती है। प्रत्येक ईयरबड्स में 61 एमएएच की बैटरी लाइफ दी गई है और केस के साथ यह 472 एमएएच हो जाती है। पांच मिनट ककी चार्जिंग पर आप 1 घंटे इस पर म्यूज़िक सुन सकते हैं। इसके अलावा, इसमें आईक्यू वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

गैलेक्सी बड्स 2 के सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, हॉल सेंसर, टच सेंसर और वॉयस पिकअप यूनिट (VPU) आदि शामिल है। प्रत्येक गैलेक्सी बड्स 2 का माप 17x20.9x21.1mm और वजन 5 ग्राम है। चार्जिंग केस का डायमेंशन 50x27.8x50.2mm और वजन 41.2 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Very comfortable, good fit?
  • Good looks, easy controls?
  • Very good active noise cancellation?
  • Laid-back yet engaging sound?
  • Good soundstage
  • Bad
  • No app support on iOS?
  • Scalable codec only works with Samsung devices
  • Only IPX2 water resistance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.