Redmi Watch 4, Redmi Buds 5, Buds 5 Pro के यूरोप में लॉन्च से पहले प्राइस लीक! जानें फीचर्स

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जनवरी 2024 11:35 IST
ख़ास बातें
  • लॉन्च से पहले स्मार्टवॉच, और ईयरबड्स के प्राइसिंग डिटेल्स लीक हो गए हैं
  • वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है
  • स्मार्टवॉच में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं

Redmi Watch 4 में 1.97-इंच का AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Watch 4 स्मार्टवॉच वियरेबल सेग्मेंट में Xiaomi की ओर से अगली पेशकश होने वाली है जिसे चीन के बाद अब यूरोप में लॉन्च किया जा रहा है। इसके साथ में कंपनी Redmi Buds 5 भी लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टवॉच, और ईयरबड्स के प्राइसिंग डिटेल्स लीक हो गए हैं। Redmi Watch 4 को कंपनी पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च कर चुकी है। स्मार्टवॉच में 1.97-इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन दी गई है, और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। यह हार्ट-रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप और स्ट्रेस ट्रैकर जैसे हेल्थ फीचर्स ऑफर करती है। आइए जानते हैं अब यूरोप में लॉन्च से पहले इसके बारे में क्या जानकारी सामने आ रही है। 
 

Redmi Watch 4, Redmi Buds 5, Buds 5 Pro Price

Redmi Watch 4 को कंपनी यूरोप में लॉन्च करने जा रही है। जहां पर इसकी कीमत 99 यूरो (लगभग 9,000 रुपये) (via) होगी। स्मार्टवॉच को ब्लैक और सिल्वर कलर्स में पेश किया जा सकता है। वहीं, Redmi Buds 5 को 39 यूरो (लगभग 3,500 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। ये ब्लैक, ब्लू कलर्स में पेश किए जा सकते हैं। Redmi Buds 5 Pro को 69 यूरो (लगभग 6,000 रुपये) में पेश किया जा सकता है। ये ब्लैक, पर्पल, और व्हाइट कलर्स की चॉइस के साथ आ सकते हैं। 
Advertisement
 

Redmi Watch 4 Specifications

Redmi Watch 4 में 1.97-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 390 x 450 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। इस स्मार्टवॉच में एल्यूमीनियम एलॉय चेसिस के साथ एक सर्कुलर डायल दिया गया है। यह वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है, जिससे 50 मीटर तक गहरे पानी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एनएफसी और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। 

Redmi Watch 4 में 470mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर सामान्य फीचर्स के साथ 20 दिनों तक चल सकती है। यह हार्ट-रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप और स्ट्रेस ट्रैकर जैसे हेल्थ फीचर्स ऑफर करती है। स्मार्टवॉच में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। 
Advertisement
 

Redmi Buds 5, Buds 5 Pro Specifications

Redmi Buds 5 में 12.4mm टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर दिए गए हैं। इनमें 46dB/2kHz तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है। चार्जिंग केस के समेत ये 40 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकते हैं। कंपनी के अनुसार, ये 5 मिनट के चार्ज में ही 2 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। 

Redmi Buds 5 Pro में कोएक्सिएल डुअल ड्राइवर एकॉस्टिक सिस्टम दिया गया है। ये हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो प्लेबैक को सपोर्ट करते हैं। इनमें LDAC सपोर्ट मिलता है। वियरेबल में 50 dB/4kHz तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन मिलता है। इनमें तीन ट्रांसपेरेंसी मोड दिए गए हैं। चार्जिंग केस के समेत ये 35 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Dial Shape

Rectangle

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  7. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.