Redmi Buds Active 4 हुए लॉन्च, 30 घंटे तक चलेगी बैटरी, 1199 रुपये में दमदार हैं फीचर्स

Redmi Buds Active 4 में 12mm ड्राइवर यूनिट शामिल है जो एक इमर्सिव बेस अनुभव प्रदान करने का वादा करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जून 2023 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Redmi ब्रांडेड ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Redmi Buds Active 4 भी लॉन्च किए हैं।
  • कीमत की बात की जाए तो Redmi Buds Active 4 की कीमत 1,399 रुपये है।
  • Redmi Buds Active 4 में 12mm ड्राइवर यूनिट शामिल है।

Redmi Buds Active 4 में 12mm ड्राइवर यूनिट शामिल हैं।

Photo Credit: Redmi

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने देश में अपने नए Redmi ब्रांडेड ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Redmi Buds Active 4 भी लॉन्च किए हैं। ये किफायती ट्रू वायरलेस ईयरबड्स गूगल फास्ट पेयर सपोर्ट के साथ आते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे का बैटरी बैकअप प्रदान करते हैं। यहां हम आपको Redmi Buds Active 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।


Redmi Buds Active 4 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Redmi Buds Active 4 की कीमत 1,399 रुपये है। इच्छुक ग्राहक ट्रू-वायरलेस ईयरबड्स को व्हाइट और बेस ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद पा सकते हैं। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि 23 जून से 23 जून के बीच Redmi Buds Active 4 खरीदने वाले ग्राहकों को स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा और ईयरबड्स को सिर्फ 1,199 रुपये में खरीदा जा सकता है। वायरलेस ईयरबड्स Amazon, mi.com और देश में ऑफलाइन Xiaomi रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।


Redmi Buds Active 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi Buds Active 4 में 12mm ड्राइवर यूनिट शामिल है जो एक इमर्सिव बेस अनुभव प्रदान करने का वादा करती है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3  और गूगल फास्ट पेयर सपोर्ट दिया गया है। यूजर्स सिर्फ चार्जिंग केस के फ्लैप को खोलकर TWS को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। Xiaomi के किफायती ट्रू वायरलेस ईयरबड्स 12 मिमी ड्राइवर यूनिट के साथ आते हैं जो एक इमर्सिव बास अनुभव प्रदान करने का वादा करता है। 
Advertisement

टीडब्ल्यूएस एनवायरमेंटल नॉयज कैंसलेशन के साथ भी आते हैं जो कि यूजर्स को आसपास के शोर से परेशान हुए बिना म्यूजिक का आनंद लेने की सुविधा प्रदान करते हैं। Buds Active 4 में लो लेटेंसी गेमिंग मोड और इजी टच कंट्रोल्स दिए गए हैं। ट्रू वायरलेस ईयरबड्स वॉयस एसिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है। ये ट्रू वायरलेस ईयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं, जो कि छींटों से सुरक्षित रहते हैं। Buds Active 4 सिंगल चार्ज में 5 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। वहीं इन ईयरबड्स को फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10 मिनट्स की चार्जिंग में 90 मिनट्स तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Black

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.