38 घंटे बैटरी लाइफ वाले Realme Buds Wireless 5 ANC का लॉन्च कंफर्म, IP55 रेटिंग से होंगे लैस

ईयरबड्स में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP55 रेटिंग देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जनवरी 2025 10:40 IST
ख़ास बातें
  • ये 38 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकेंगे।
  • इनमें 50dB हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर होगा।
  • ये एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट से लैस होंगे।

Realme Buds Wireless 5 ANC कंपनी के नेकबैंड ईयरबड्स होंगे जो 16 जनवरी को लॉन्च होंगे।

Photo Credit: Realme

Realme के अपकमिंग लेटेस्ट ईयरबड्स Realme Buds Wireless 5 ANC का लॉन्च अब नजदीक है। कंपनी आने वाली 16 जनवरी को अपने स्मार्टफोन लाइनअप में Realme 14 Pro सीरीज को लॉन्च करने वाली है जिसमें दो मॉडल्स Realme 14 Pro और Realme 14 Pro Plus शामिल होंगे। इसी के साथ कंपनी के Realme Buds Wireless 5 ANC भी लॉन्च होंगे। ईयरबड्स को लेकर कंपनी ने अधिकारिक रूप से लॉन्च की घोषणा कर दी है। इनमें 50dB हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर होगा। क्लियर कॉल क्वालिटी देने के लिए ये एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट से लैस होंगे। ईयरबड्स में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP55 रेटिंग देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कैसे होंगे ये लेटेस्ट ईयरबड्स। 

Realme Buds Wireless 5 ANC कंपनी के नेकबैंड ईयरबड्स होंगे जो इससे पहले आए Buds Wireless 3 ANC के सक्सेसर होंगे। टीजर के अनुसार इन्हें Realme India वेबसाइट, Flipkart, और Amazon से खरीदा जा सकेगा। दावा किया गया है कि ये 38 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकेंगे। 
Advertisement

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इनमें 50dB हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर होगा। क्लियर कॉल क्वालिटी देने के लिए ये एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट से लैस होंगे। साथ इनमें 400Hz का अल्ट्रावाइडबैंड नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी होगा। ईयरबड्स में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP55 रेटिंग देखने को मिलेगी। 
 
हालिया रिपोर्ट्स और लीक्स में सामने आया है कि ये तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकते हैं जिसमें Midnight Black, Dawn Sliver और Twilight Purple शामिल होंगे। रियलमी से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें तो कंपनी ने हाल ही में अपना बहुचर्चित फोन Realme Neo 7 चीन में लॉन्च किया था। अब यह फोन भारत में भी लॉन्च होने वाला है। संभावना है कि फरवरी 2025 में यह भारतीय मार्केट में दस्तक दे सकता है। कयास यह भी है कि फोन भारत में Realme GT 7T के नाम से पेश किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  2. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  3. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  4. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  5. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  6. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  7. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  8. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  9. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.