38 घंटे बैटरी लाइफ वाले Realme Buds Wireless 5 ANC ईयरबड्स भारत में Rs 1,799 में लॉन्च, जानें फीचर्स

Buds Wireless 5 ANC में 13.6mm डायनेमिक ड्राइवर मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 जनवरी 2025 17:39 IST
ख़ास बातें
  • ये 50dB तक हाइब्रिड नॉइज़ कैंसलेशन को सपोर्ट करते हैं।
  • एक बार चार्ज करने पर ये 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं।
  • इनमें डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी है।

Buds Wireless 5 ANC में 13.6mm डायनेमिक ड्राइवर मिलते हैं।

Photo Credit: Realme

Realme Buds Wireless 5 ANC वायरलेस नेकबैंड ईयरबड्स को कंपनी ने Realme 14 Pro सीरीज़ के स्मार्टफोन के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। Buds Wireless 5 ANC में 13.6mm डायनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। ये 50dB तक हाइब्रिड नॉइज़ कैंसलेशन को सपोर्ट करते हैं। कहा गया है कि एक बार चार्ज करने पर ये 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं। वायरलेस हैडसेट में क्विक चार्जिंग फीचर के साथ-साथ डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी दिया गया है। ये Realme Link ऐप के साथ कम्पैटिबल हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Realme Buds Wireless 5 ANC Price in India, Availability

Realme Buds Wireless 5 ANC की भारत में कीमत Rs. 1,799 है। डिस्काउंट के साथ इन्हें मात्र 1599 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये 23 जनवरी से खरीदे जा सकेंगे। खरीद के लिए वियरेबल रियलमी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart पर भी उपलब्ध होंगे। इन्हें कंपनी ने Dawn Silver, Midnight Black और Twilight Purple कलर्स में पेश किया है। 
 

Realme Buds Wireless 5 ANC Specifications, Features

Realme Buds Wireless 5 ANC में 13.6mm के डाइनेमिक बेस ड्राइवर मिलते हैं। ये 50dB तक एक्टिव नॉइज केंसिलेशन सपोर्ट करते हैं। इसमें एनवायरमेंटल नॉइज केंसिलेशन फीचर भी है। ये Realme Link ऐप के माध्यम से कनेक्ट हो सकते हैं। 

ईयरबड्स में 360 डिग्री स्पेसिअल ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए ये IP55 रेटिंग से लैस हैं। इनमें ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी मिल जाती है। इनमें 45ms लो लेटेंसी सपोर्ट दिया गया है। 

बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 38 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं, बशर्तें कि ANC फीचर ऑफ हो। ANC के साथ ये 20 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। इनमें क्विक चार्ज फीचर भी है। 10 मिनट के चार्ज में ये 20 घंटे का बैकअप दे सकते हैं अगर वॉल्यूम 50 प्रतिशत पर रखी जाए। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Black

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C85x 5G भारत में लॉन्च: Rs 12 हजार से केम में 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले
  2. Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: 30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. WhatsApp पर गूगल अकाउंट के जरिए कैसे लें बैकअप, चैट रहेगी सुरक्षित
  4. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  5. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  6. Apple की 3 अल्ट्रा डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी, iPhone Fold, OLED MacBook Pro से लेकर नए AirPods भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C85x 5G भारत में लॉन्च: Rs 12 हजार से केम में 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले
  2. डीपफेक और सेक्सटॉर्शन से बचाव के लिए गुरुग्राम पुलिस ने शुरू किया Digital Saheli, ऐसे होगी महिलाओं की मदद
  3. चांद से टकराने वाला है विशाल एस्टेरॉयड? NASA की नई रिपोर्ट ने साफ किया पूरा मामला
  4. WhatsApp पर गूगल अकाउंट के जरिए कैसे लें बैकअप, चैट रहेगी सुरक्षित
  5. AI कर रहा है 'भेजा फ्राई'? ज्यादा AI टूल्स का यूज आपके लिए खतरा! नई स्टडी में दावा
  6. Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: 30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Apple की 3 अल्ट्रा डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी, iPhone Fold, OLED MacBook Pro से लेकर नए AirPods भी
  8. 21 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  9. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  10. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.