QRing 3 Pro स्मार्ट रिंग 60 दिन तक बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें कीमत

QRing 3 Pro स्मार्ट रिंग में टच कंट्रोल सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 फरवरी 2025 13:58 IST
ख़ास बातें
  • QRing 3 Pro राउंडेड बॉडी में आती है।
  • QRing 3 Pro में LED नोटिफिकेशन फीचर है।
  • यह स्लीप ट्रैकिंग भी कर सकती है।

QRing 3 Pro में LED नोटिफिकेशन फीचर है

Photo Credit: QRing

QRing ने अपनी नई स्मार्ट रिंग लॉन्च की है। कंपनी ने QRing 3 Pro को लेटेस्ट वियरेबल के तौर पर उतारा है। इससे पहले सीरीज में QRing 3 को लॉन्च किया गया था। अब प्रो वर्जन को कंपनी अपग्रेड्स के साथ पेश किया है। इसमें LED नोटिफिकेशंस मिलते हैं जिससे कि यूजर को बिना स्मार्टफोन चेक किए भी नोटिफिकेशन अलर्ट मिलते रहते हैं। रिंग में टच कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। यह पहले से ज्यादा राउंड और स्लीक बॉडी के साथ आती है। इसमें कई तरह के एक्टिविटी फीचर्स के साथ हेल्थ फीचर्स भी जोड़े गए हैं। मुख्य हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट, रेस्टिंग हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं इस स्मार्ट रिंग की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

QRing 3 Pro smart ring price

QRing 3 Pro स्मार्ट रिंग की कीमत 99 डॉलर (लगभग 8,500 रुपये) है। इसकी खरीद के साथ कंपनी एक चार्जिंग केस भी दे रही है। जिसकी मदद से बैटरी लाइफ को 60 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है। खरीद के लिए यह स्मार्ट रिंग कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 

QRing 3 Pro smart ring specifications

QRing 3 Pro राउंडेड बॉडी में आती है। इसका डिजाइन काफी स्लीक है और यह पहनने में काफी आरामदायक बताई गई है। QRing 3 Pro में LED नोटिफिकेशन फीचर है जिससे यूजर को अलर्ट भी मिलते रहते हैं। इसमें नया टच कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। इसमें कई तरह के हेल्थ फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। स्मार्ट रिंग में स्टेप काउंटिंग, डिस्टेंस ट्रैकिंग, कैलोरी मॉनिटरिंग, और बॉडी टेम्परेचर मॉनिटरिंग फीचर भी है। यह यूजर को नॉर्मल टेम्परेचर रेंज, फीवर थ्रेशहोल्ड, हाइपोथर्मिया थ्रेशहोल्ड, और औसत शारीरिक तापमान के बारे में बताती है। 

QRing 3 Pro में हार्ट रेट, रेस्टिंग हार्ट रेट, और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग भी है। यह स्लीप ट्रैकिंग भी कर सकती है जिसमें नींद की अवधि, नींद के स्टेज, और रात के समय घटने वाले अन्य जरूरी संकेतों के बारे में भी बताती है जिससे यूजर को अपनी हेल्थ के बारे में अधिकतम जानकारी मिल सके। यह सभी डेटा यूजर अपने पेअर किए स्मार्टफोन में ऐप पर देख सकता है। ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एपल के ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसकी बैटरी लाइफ 5-7 दिन की बताई गई है जिसे चार्जिंग केस के साथ 60 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.