Oppo Watch X3 लॉन्च, गजब हेल्थ फीचर्स के साथ डॉक्टर से रखेगी दूर, 16 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत

Oppo ने अपने स्मार्टवॉच पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए चीनी बाजार में Oppo Watch X3 को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मार्च 2026 13:21 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Watch X3 में 1.50 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo Watch X3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन W5 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Oppo Watch X3 ColorOS Watch 16.0 पर काम करती है।

Oppo Watch X3 में स्नैपड्रैगन W5 प्रोसेसर दिया गया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने अपने स्मार्टवॉच पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए चीनी बाजार में Oppo Watch X3 को लॉन्च कर दिया है। Watch X3 में प्रीमियम डिजाइन, हेल्थ मॉनिटरिंग और फिटनेस ट्रैकिंग के लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। वॉच X3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन W5 प्रोसेसर दिया गया है। Watch X3 में 646mAh की बैटरी दी गई है जो अधिकतम 16 दिनों तक चल सकती है। यहां हम आपको Oppo Watch X3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo Watch X3 Price

Oppo Watch X3 के कॉस्मिक स्टार ऑरेंज और इनफिनिट टाइटेनियम वेरिएंट की कीमत 2799 युआन (लगभग 37,170 रुपये), वहीं ग्रेविटी ब्लैक वेरिएंट की कीमत 2599 युआन (लगभग 34,515 रुपये) है। वॉच X3 की बिक्री चीनी बाजार में 20 मार्च, 2026 से सुबह 10:00 बजे शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत एक फ्री स्ट्रैप, 6 महीने तक की ब्याज-फ्री किस्तें, ट्रेड-इन सब्सिडी और फाइंड N6 के साथ 100 युआन की बंडल छूट शामिल है।

Advertisement

Oppo Watch X3 Features, Specifications

Oppo Watch X3 में 1.50 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल, पिक्सल डेंसिटी 310ppi और 3000 निट्स तक पीक ब्राइनटेस है। इसमें लगभग 2,000 वॉच फेस मिलते हैं। इस पर खरोंच से बचाव के लिए सफायर ग्लास कोटिंग की गई है। वॉच X3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन W5 प्रोसेसर दिया गया है। यह वॉच 2GB RAM और 32GB स्टोरेज से लैस है। यह वॉच ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी के साथ 10 मीटर तक की रेंज पर सपोर्ट करती है। वॉच X3 ब्लड प्रेशर, रिस्ट टेंप्रेचर, हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, ​​एचआरवी ट्रैकिंग और स्लीप को ट्रैक करती है। वहीं एट्रियल फाइब्रिलेशन जैसी कंडीशन का पता लगाने के लिए ईसीजी एनालेसेज भी है। अन्य फीचर्स में रिलेक्सेशन टूल, सेडेंट्री रिमाइंडर और फॉल डिटेक्शन के साथ SOS इमरजेंसी कॉलिंग  शामिल हैं।

Watch X3 में टाइटेनियम अलॉय केस और बेजल के साथ एक राउंड डायल है। निचला हिस्सा PA फाइबर-रेनफोर्स्ड मैटेरियल से बना है। ग्रेविटी ब्लैक वेरिएंट में फ्लोरोरबर स्ट्रैप है, जबकि इनफिनिट टाइटेनियम और कॉस्मिक ऑरेंज वेरिएंट में हाइब्रिड फ्लोरोरबर स्ट्रैप है। यह वॉच मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H से लैस है।  यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है, वहीं 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस भी है। Watch X3 में 646mAh की बैटरी दी गई है जो 7.5W मैग्नेटिक चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह वॉच 75 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। फुल चार्ज में स्मार्ट मोड में 5 दिनों तक, लॉन्ग बैटरी मोड में 16 दिनों तक और हैवी उपयोग में 3  दिनों तक चल सकती है। 

Advertisement

फिटनेस के लिए रनिंग, स्विमिंग और साइकिलिंग समेत 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं। यह AI-बेस्ड कोचिंग फीचर से लैस है जो यूजर्स डाटा को रिव्यू करके पर्सनलाइज वर्कआउट प्लान, एसेसमेंट और पोस्ट वर्कआउट टिप्स प्रदान करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G एलटीई, ई-सिम सपोर्ट, एनएफसी, जीपीएस और QZSS शामिल हैं। नेविगेशन के लिए ड्यूल-फ्रीक्वेंसी L1+L5 सैटेलाइट पोजिशनिंग भी है। Watch X3 स्मार्टवॉच ColorOS Watch 16.0 पर काम करती है। यह Android 10.0 या उससे ऊपर और iOS 14.0 या उसके ऊपर के वर्जन पर काम कर सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  2. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  5. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  6. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  7. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  9. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  10. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.