Oppo Watch X3 लॉन्च हुई, एडवांस हेल्थ फीचर्स के साथ 16 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

Oppo ने ग्लोबल मार्केट में अपनी वॉच लाइनअप में विस्तार करते हुए Oppo Watch X3 को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2026 11:24 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Watch X3 में 1.5 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo Watch X3 में स्नैपड्रैगन W5 चिप दिया गया है।
  • Oppo Watch X3 में 646mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo Watch X3 में 1.5 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने ग्लोबल मार्केट में अपनी वॉच लाइनअप में विस्तार करते हुए Oppo Watch X3 को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच टाइटेनियम डिजाइन के साथ 16 दिनों की बेहतर बैटरी लाइफ प्रदान करती है। इसमें एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं। यह वॉच Google ऐप्स और सर्विस के सपोर्ट के साथ Wear OS 6 पर चलती है। यहां हम आपको Oppo Watch X3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo Watch X3 Price

Oppo Watch X3 की कीमत फ्रांस में EUR 379 (लगभग 41,700 रुपये) है। यह वॉच मिस्टी टाइटेनियम और ऑब्सीडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह वॉच जल्द ही अलग-अलग क्षेत्रों में भी उपलब्ध होगी, जिसकी घोषणा कंपनी आने वाले दिनों में कर सकती है।

Oppo Watch X3 Features & Specifications

Oppo Watch X3 में 1.5 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 466x466 पिक्सल, पिक्सल डेंसिटी 310ppi और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले सैफायर क्रिस्टल प्रोटेक्शन के साथ आती है। यह स्मार्टवॉच स्नैपड्रैगन W5 चिप और BES2800BP MCU से लैस है। इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है। यह ColorOS वॉच 8.0 पर काम करती है। इसके अलावा Google ऐप्स जैसे मैप्स, वॉलेट, यूट्यूब म्यूजिक और वॉयस एसिस्टेंस के लिए जेमिनी का सपोर्ट करती है।

वॉच X3 में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और ऑटोमैटिक एक्टिविटी रिकगनिशन है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, ​​SpO2 माप, रिस्ट टेंप्रेचर सेंसिंग, स्लीप ट्रैकिंग और ECG ट्रैकिंग शामिल हैं। 60 सेकंड का वेलनेस ओवरव्यू हार्ट हेल्थ और मेंटल हेल्थ इंडीकेटर समेत कई हेल्थ मैट्रिक्स की क्विक समरी प्रदान करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 और एनएफसी सपोर्ट शामिल है।

Advertisement

यह स्मार्टवॉच एंड्रॉइड के 9.0 और ऊपर के वर्जन के साथ कंपैटिबल है। यह स्मार्टवॉच 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आती है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग के साथ-साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी है। Watch X3 में 646mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में स्मार्ट मोड में 5 दिनों तक का बैकअप प्रदान करती है, वहीं पावर सेवर मोड में 16 दिनों तक उपयोग की जा सकती है। सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग के जरिए पूरा एक दिन इस्तेमाल की जा सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.