कान के बाहर फिट होंगे ये ईयरबड्स! AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Clip 2

Oppo Enco Clip 2 ओपन-ईयर डिजाइन वाले ईयरबड्स हैं, जो क्लिप स्टाइल में फिट होते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2026 20:51 IST
ख़ास बातें
  • ओपन-ईयर क्लिप डिजाइन से लंबे समय तक आरामदायक फिट मिलता है
  • डुअल डायनामिक ड्राइवर के साथ बैलेंस्ड साउंड आउटपुट मिलता है
  • चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक बैटरी बैकअप मिलता है

Photo Credit: Oppo

Oppo ने अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट Oppo Enco Clip 2 को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह ईयरबड्स ओपन-ईयर क्लिप डिजाइन के साथ आते हैं, जो कंपनी के मुताबिक लंबे समय तक आरामदायक और ब्रीदेबल फिट देने के लिए बनाए गए हैं। इसमें डुअल डायनामिक ड्राइवर, Bluetooth 6.1 कनेक्टिविटी और AI बेस्ड कॉल नॉइज रिडक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो Oppo Enco Clip 2 में ओपन-ईयर डिजाइन दिया गया है, जो कान के अंदर जाने की बजाय बाहर से क्लिप होकर फिट होता है। कंपनी के मुताबिक इससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान कम थकान और बेहतर कम्फर्ट मिलता है। इसके अलावा, ईयरबड्स IP55 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे यह कथित तौर पर धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित रहते हैं।

ऑडियो के लिए इसमें 11mm और 9mm के डुअल डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं, जो बैलेंस्ड साउंड आउटपुट देने के लिए ट्यून किए गए हैं। यह 20Hz से 40kHz तक की फ्रिक्वेंसी रेंज सपोर्ट करते हैं और इसमें स्पेशल ऑडियो का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे ऑडियो एक्सपीरियंस ज्यादा इमर्सिव होता है।

इसके चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी दी गई है, जो USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, एक बार चार्ज करने पर ईयरबड्स 9.5 घंटे तक प्लेबैक दे सकते हैं, जबकि केस के साथ कुल प्लेबैक टाइम 40 घंटे तक पहुंच सकता है।

कॉलिंग के लिए इसमें ट्रिपल माइक्रोफोन सिस्टम और VPU सेंसर दिया गया है, जो AI के जरिए बैकग्राउंड नॉइज को कम करने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.1 सपोर्ट मिलता है और यह डुअल-डिवाइस कनेक्शन को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर आसानी से दो डिवाइसेज के बीच स्विच कर सकते हैं।

Advertisement

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Oppo Enco Clip 2 की कीमत 899 युआन (करीब 12,300 रुपये) रखी गई है, जबकि लिमिटेड टाइम ऑफर में इसे 849 युआन (करीब 11,600 रुपये) में खरीदा जा सकता है। यह ईयरबड्स High-Gloss Gold और Space Grey कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध हैं। फिलहाल यह Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट हो चुके हैं और इस हफ्ते से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.