OnePlus Nord Buds 4 Pro लॉन्च, 54 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें

OnePlus ने भारतीय बाजार में OnePlus Nord Buds 4 Pro को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मार्च 2026 18:52 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord Buds 4 Pro में 12 मिमी टाइटेनियम-कोटेड डायनेमिक ड्राइवर हैं।
  • OnePlus Nord Buds 4 Pro में 55dB तक एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) है।
  • OnePlus Nord Buds 4 Pro में 62mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus Nord Buds 4 Pro में 12 मिमी टाइटेनियम-कोटेड डायनेमिक ड्राइवर हैं।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने भारतीय बाजार में OnePlus Nord Buds 4 Pro को लॉन्च कर दिया है। Nord Buds 4 Pro में 12 मिमी टाइटेनियम-कोटेड डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। इन ईयरबड्स में 62mAh की बैटरी और केस में 530mAh की बैटरी दी गई है। ईयरबड्स 55dB तक एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) के साथ ट्रांसपेरेंट मोड से लैस हैं। यहां हम आपको OnePlus Nord Buds 4 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Nord Buds 4 Pro Price

OnePlus Nord Buds 4 Pro की कीमत 3,999 रुपये है। ऑफर के तहत सीमित समय के लिए 3,799 रुपये में मिलेंगे। इनकी बिक्री 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से वनप्लस इंडिया की वेबसाइट, वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स, ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा के जरिए शुरू होगी।  ये इयरफोन रेडिएंट ग्रे और रेवेन ब्लैक कलर में उपलब्ध हैं। 

OnePlus Nord Buds 4 Pro Specifications

OnePlus Nord Buds 4 Pro में 12 मिमी टाइटेनियम-कोटेड डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। ईयरबड्स 55dB तक एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) के साथ ट्रांसपेरेंट मोड से लैस हैं। क्लियर कॉल के लिए 6 माइक्रोफोन और AI कॉल नॉइज कैंसलेशन मिलता है। ट्रैक बदलने, वॉयस एसिस्टेंट, प्ले/पॉज के लिए टच कंट्रोल और वॉल्यूम के लिए स्लाइड कंट्रोल मिलता है। पानी और पसीने से बचाव के लिए IP55 रेटिंग दी गई है। AI एसिस्टेंट को ईयरबड को टैप करके एक्टिव किया जा सकता है, जिससे अलार्म, रिमाइंडर, वेदर और AI प्रॉम्प्ट आदि के लिए हैंड्स-फ्री सपोर्ट मिलता है। एआई ट्रांसलेट के जरिए चुनिंदा वनप्लस फोन के साथ उपयोग करने पर रियल टाइम ट्रांसलेशन मिलता है।

इन ईयरबड्स में 62mAh की बैटरी है और केस में 530mAh की बैटरी है। LHDC ANC ऑन होने पर बैटरी 7 घंटे तक और 26 घंटे तक केस के साथ चलती है। वहीं AAC ANC बंद होने पर 13 घंटे और केस के साथ 54 घंटे तक चलती है। फास्ट चार्जिंग के जरिए 10 मिनट में 13 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। डाइमेंशन की बात तो ईयरबड्स की लंबाई 31 मिमी, चौड़ाई 20, मोटाई 17.52 मिमी और वजन 4.4 ग्राम है। वहीं चार्जिंग केस की लंबाई 60 मिमी, चौड़ाई 49.64 मिमी, मोटाई 25.04 मिमी और वजन 43 ग्राम है।  कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0, LHDC 5.0 SBC और AAC कोडेक शामिल है।

रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Value for money
  • Sounds better than the competition
  • Comfortable to wear for long hours
  • Long battery life
  • Fast charging
  • Bad
  • Slips out of hands easily
  • Lacks low-end clarity
  • Loses connection even when less than 10m away from the phone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Grey

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.