Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!

Nothing ने Headphone (1) Pro को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इसमें ट्रिपल ड्राइवर सेटअप, 46dB तक Adaptive ANC, xMEMS ट्रेबल ड्राइवर और 68 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 सितंबर 2026 12:19 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Headphone (1) Pro में 46dB तक Adaptive ANC मिलेगा
  • हेडफोन में xMEMS ट्रेबल ड्राइवर के साथ ट्रिपल ड्राइवर सेटअप दिया गया है
  • ANC बंद होने पर AAC के साथ 68 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलेगा

Nothing Headphone (1) Pro में ट्रिपल ड्राइवर सेटअप, 46dB ANC और 68 घंटे तक की बैटरी

Photo Credit: Nothing

Nothing ने अपने नए प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन Headphone (1) Pro को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Headphone (1) का अपग्रेडेड मॉडल है। नए हेडफोन में कंपनी ने ट्रिपल-ड्राइवर सेटअप दिया है, जिसमें 40mm बास ड्राइवर के साथ प्रिसीजन डायनेमिक ड्राइवर और xMEMS ट्रेबल ड्राइवर शामिल है। इसके अलावा Headphone (1) Pro में 46dB तक का Adaptive ANC, LDAC कनेक्टिविटी और डायनामिक Spatial ऑडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने ऑडियो ट्यूनिंग के लिए Metropolis Studios के साथ भी पार्टनरशिप की है।

Nothing Headphone (1) Pro में 40mm का बास डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इसके साथ 13×8mm का प्रिसीजन डायनेमिक ड्राइवर और 3.2×6.0×1.15mm का सॉलिड-स्टेट xMEMS ट्रेबल ड्राइवर मिलता है। कंपनी के मुताबिक, तीनों ड्राइवर अलग-अलग फ्रीक्वेंसी को हैंडल करते हैं, जिससे बास, वोकल्स और इंस्ट्रूमेंट्स को बेहतर तरीके से सुना जा सकता है।

हेडफोन में Hi-Res Audio सपोर्ट मिलता है और LDAC के जरिए 24-bit/96kHz तक वायरलेस ऑडियो प्लेबैक किया जा सकता है। USB Type-C से 24-bit/192kHz तक लॉसलैस डिजिटल ऑडियो और 3.5mm कनेक्शन से 24-bit/96kHz तक एनालॉग ऑडियो सपोर्ट मिलता है।

Headphone (1) Pro में 10 माइक्रोफोन दिए गए हैं, जिनकी मदद से 46dB तक का रियल-टाइम Adaptive ANC मिलता है। कंपनी ने इसमें ट्रांपेरेंसी मोड भी दिया है। कॉलिंग के लिए अलग माइक्रोफोन सेटअप और बैकग्राउंड नॉइज को कम करने के लिए सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग का इस्तेमाल किया गया है। हेडफोन में डायनामिक Spatial ऑडियो के साथ हेड ट्रैकिंग भी दी गई है। Metropolis Studios के साथ मिलकर तैयार किया गया Studio B प्रोफाइल भी इसमें मिलता है। इसके अलावा अलग-अलग EQ प्रोफाइल दिए गए हैं।

Nothing Headphone (1) Pro में Bluetooth 6.1 के साथ AAC, SBC, LDAC और LC3 का सपोर्ट मिलता है। इसमें Google Fast Pair, Microsoft Swift Pair, डुअल कनेक्टिविटी, लो-लैग मोड और ऑटो-वियर डिटेक्शन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंट्रोल के लिए इसमें फिजिकल रोलर, पैडल और बटन दिए गए हैं। इसके अलावा एक नया स्विच मिलता है, जिससे फ्लैट EQ और सामान्य EQ के बीच स्विच किया जा सकता है। हेडफोन में IP52 रेटिंग भी है।

Advertisement

Headphone (1) Pro में 1,060mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, ANC बंद रखने पर AAC के साथ यह 68 घंटे तक चल सकता है, जबकि ANC ऑन होने पर बैटरी बैकअप 30 घंटे तक मिलता है। LDAC के साथ ANC बंद होने पर 53 घंटे और ANC ऑन होने पर 28 घंटे तक प्लेबैक का दावा है। सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर ANC बंद होने की स्थिति में 4 घंटे तक प्लेबैक मिल सकता है।

Nothing Headphone (1) Pro की ग्लोबल कीमत $399, £349 और €349 रखी गई है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर में लॉन्च किया गया है और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट व अधिकृत रिटेल पार्टनर्स के जरिए बेचा जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.