Noise Master Buds Open भारत में लॉन्च हो गए हैं। इनमें Sound by Bose Technology, 10.8mm Dynamic Driver, Open-Ear डिजाइन और 28 घंटे तक की बैटरी मिलती है।
Noise Master Buds Open की भारत में कीमत ₹7,999 है
Photo Credit: Noise
Noise Master Buds Open भारत में लॉन्च हो गए हैं। कंपनी के ये नए ईयरबड्स खास हैं क्योंकि इनमें Sound by Bose Technology दी गई है और ये Noise के पहले Open-Ear ईयरबड्स हैं। इनका डिजाइन ऐसा है कि ईयरबड्स कान के अंदर पूरी तरह बंद नहीं होते, जिससे म्यूजिक सुनते समय आसपास की आवाजों का भी ध्यान रखा जा सकता है। कॉलिंग के लिए Master Buds Open में 4-Mic ENC DNN सिस्टम दिया गया है। यह आसपास के शोर को कम करने और कॉल के दौरान आवाज को बेहतर तरीके से कैप्चर करने में मदद करता है। वहीं, चार्जिंग केस के साथ 28 घंटे तक का प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है।
Noise Master Buds Open की शुरुआती कीमत ₹7,999 रखी गई है। अभी इनकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी। बिक्री Noise की वेबसाइट के अलावा Amazon, Reliance Digital, Croma और Vijay Sales पर भी होगी। । इन्हें Carbon और Mercury मेटैलिक रंगों में पेश किया गया है।
Noise Master Buds Open में 10.8mm का Custom Dynamic Driver दिया गया है, जिसे Sound by Bose Technology के साथ ट्यून किया गया है। इसमें Dynamic EQ Technology भी मिलती है, जो आवाज को बेहतर तरीके से ट्यून करने का काम करती है। यूजर्स को इसमें छह अलग-अलग साउंड प्रीसेट मिलते हैं, जिन्हें अपनी पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है। ऑडियो सेटिंग्स को Noise Audio ऐप के जरिए भी बदला जा सकता है।
इन ईयरबड्स में Open-Ear C-Bridge डिजाइन दिया गया है। इसका मतलब है कि ईयरबड्स कान के अंदर फिट होने के बजाय कान के आसपास टिकते हैं और ईयर कैनाल को पूरी तरह बंद नहीं करते। कंपनी के मुताबिक, यह डिजाइन लंबे समय तक इस्तेमाल, सफर, काम करने और बाहर एक्सरसाइज करने के दौरान उपयोगी हो सकता है, क्योंकि यूजर म्यूजिक सुनते हुए आसपास की आवाजों से भी अवगत रह सकता है।
कॉलिंग के लिए Master Buds Open में 4-Mic ENC DNN सिस्टम दिया गया है। यह आसपास के शोर को कम करने और कॉल के दौरान आवाज को बेहतर तरीके से कैप्चर करने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 दिया गया है। इसमें Dual Connectivity का सपोर्ट भी है, जिससे ईयरबड्स को एक साथ दो डिवाइस से जोड़ा जा सकता है। Android यूजर्स को Google Fast Pair की सुविधा भी मिलती है।
बैटरी की बात करें तो चार्जिंग केस के साथ 28 घंटे तक का प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। ईयरबड्स को IPX4 रेटिंग मिली है, जो पसीने और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षा देती है। Noise Audio ऐप में टच कंट्रोल, इक्वलाइजर, Sound by Bose प्रीसेट, Spatial Audio, AI Voice Assistant और ट्रांसक्रिप्शन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।