भरोसा नहीं होगा! Noise ने 899 रुपये में लॉन्‍च किए TWS ईयरबड्स, कब-कहां मिलेंगे? जानें

Noise Buds N1 : दावा है कि सिंगल चार्ज में ये ईयरड्स 40 घंटों का प्‍लेटाइम ऑफर करते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 फरवरी 2024 16:45 IST
ख़ास बातें
  • Noise Buds N1 भारत में हुए लॉन्‍च
  • 899 रुपये है नए ईयरबड्स की कीमत
  • 27 फरवरी से खरीदे जा सकेंगे

ये कार्बन ब्‍लैक, आइस ब्‍लू, फॉरेस्‍ट ग्रीन और काम बेज कलर्स में आते हैं। इन्‍हें एमेजॉन से खरीदा जा सकेगा।

Photo Credit: amazon

स्‍मार्टवॉच और ऑडियो कैटिगरी में जाने-माने ब्रैंड नॉइस (Noise) ने भारत में नए TWS ईयरबड्स को लॉन्‍च किया है। इनका नाम है- Noise Buds N1, जिनकी कीमत सिर्फ 899 रुपये रखी गई है। इन-ईयर स्‍टाइल वाले ईयरबड्स में 11mm के ड्राइवर्स लगाए गए हैं। ये क्‍वाड एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन टेक्‍नॉलजी से लैस हैं, जिसका मकसद कॉल क्‍वॉलिटी को इम्‍प्रूव करना है। दावा है कि सिंगल चार्ज में ये ईयरड्स 40 घंटों का प्‍लेटाइम ऑफर करते हैं। 
 

Noise Buds N1 Price in India 

Noise Buds N1 की कीमत 899 रुपये रखी गई है। ये कार्बन ब्‍लैक, आइस ब्‍लू, फॉरेस्‍ट ग्रीन और काम बेज कलर्स में आते हैं। इन्‍हें एमेजॉन से खरीदा जा सकेगा। सेल 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। 
Advertisement
 

Noise Buds N1 Specifications 

जैसाकि हमने बताया Noise Buds N1 में 11mm के ड्राइवर्स लगाए गए हैं। ये ब्‍लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। टच कंट्रोल्‍स भी इनमें मिल जाते हैं। Noise Buds N1 के साथ यूजर्स को बेहतर कॉल क्‍वॉलिटी मिले, इसलिए इनमें क्‍वॉड माइक, एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन टेक्‍नॉलजी के साथ लगाए गए हैं। दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 40 घंटों का प्‍लेबैक टाइम ऑफर करते हैं। 

Noise Buds N1 में इंस्‍टाचार्ज फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे यह 10 मिनट की चार्जिंग में 120 मिनट तक चलने के लिए रेडी हो जाते हैं। इनमें हाइपर सिंक टेक्‍नॉलजी भी है, ताकि आपकी डिवाइस झट से पेयर हो जाए। 1 साल की वॉरंटी के साथ आने वाले Noise Buds N1 को IPX5 रेटिंग मिली है यानी यह पसीने से होने वाले नुकसान से बचे रहते हैं। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  2. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  6. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  7. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  8. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  9. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  10. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.