Moto Buds 2 Plus सेल भारत में आज से, 40 घंटे की है बैटरी, जानें सबकुछ

ये ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इनमें 40 घंटे तक की बैटरी होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मई 2026 10:48 IST
ख़ास बातें
  • Moto Buds 2 Plus में 11mm डायनामिक ड्राइवर मिलते हैं।
  • Moto Buds 2 Plus में सिंगल चार्ज पर 9 घंटे तक प्लेबैक मिल सकता है।
  • चार्जिंग केस के साथ 40 घंटे तक बैटरी होने का दावा किया गया है।

Moto Buds 2 Plus की सेल आज से शुरू होने जा रही है।

Photo Credit: Motorola

Motorola के लेटेस्ट ईयरबड्स Moto Buds 2 Plus अप्रैल के अंत में लॉन्च किए गए थे। कंपनी के ट्रू वायरलैस स्टीरियो ईयरफोन्स की सेल आज शुरू होने वाली है। Moto Buds 2 Plus में डुअल ड्राइवर्स मिलते हैं और Bose ट्यून्ड साउंड दिया गया है। इनमें हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो सपोर्ट है और 55dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया गया है। ये ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इनमें 40 घंटे तक की बैटरी होने का दावा किया गया है। आइए जानते हैं कितने बजे से शुरू होगी इनकी सेल, खरीद के साथ क्या है खास। 

Moto Buds 2 Plus Sale in India

Moto Buds 2 Plus की सेल आज से शुरू होने जा रही है। ईयरबड्स को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकेगा। दोपहर 12 बजे से इनकी सेल शुरू होने वाली है। Moto Buds 2 Plus की भारत में कीमत 5,999 रुपये है। ये ईयरफोन्स Pantone Cool White और Pantone Silhouette शेड्स में आते हैं। Flipkart Axis Bank Card के माध्यम से खरीद पर लगभग 1500 रुपये तक का डिस्काउंट पाया जा सकता है। 

Moto Buds 2 Plus Specifications

Moto Buds 2 Plus में 11mm डायनामिक ड्राइवर और Knowles बैलेंस्ड आर्मेचर का हाइब्रिड सेटअप दिया गया है, जिसे कंपनी ने Sound by Bose ट्यूनिंग के साथ पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह Hi-Res Audio और LHDC कोडेक सपोर्ट करता है, जिससे वायरलेस ऑडियो क्वालिटी बेहतर मिलती है। नॉइज कैंसलेशन के लिए इसमें Dynamic ANC और कुल छह माइक्रोफोन दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह Environmental Noise Cancellation और हाई SNR के साथ कॉलिंग क्वालिटी को बेहतर बनाता है। इसके साथ Spatial Audio सपोर्ट भी मिलता है, जो इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।

बैटरी की बात करें तो Moto Buds 2 Plus में सिंगल चार्ज पर 9 घंटे तक प्लेबैक और चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। इसमें Wear Detection, कस्टमाइजेबल टच कंट्रोल्स और Dual Connection जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा कम्पैटिबल डिवाइसेज के साथ Moto AI फीचर्स जैसे Catch me up, Pay attention और Remember this भी एक्सेस किए जा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक ये फीचर्स AI-बेस्ड नॉइज रिडक्शन, मीटिंग ट्रांसक्रिप्शन और समरी जैसी सुविधाएं देने के लिए बनाए गए हैं।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.