Lava ProWatch V1 की Flipkart पर सेल शुरू, मात्र Rs 1,999 में खरीदें AMOLED डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच!

ProWatch V1 स्मार्टवॉच में Realtek 8773 चिपसेट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मार्च 2025 13:28 IST
ख़ास बातें
  • इसमें ब्लूटूथ v5.3 की कनेक्टिविटी है
  • ProWatch V1 स्मार्टवॉच में 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं
  • स्मार्टवॉच में 2.5D GPU एनिमेशन इंजन है

Lava ProWatch V1 में 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है

Photo Credit: Lava

Lava की एक्सेसरी सब-ब्रांड ProWatch की स्मार्टवॉच ProWatch V1 की Flipkart पर सेल शुरू हो गई है। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को जनवरी में लॉन्च किया था। स्मार्टवॉच में एक मॉडर्न डिजाइन है। यह AMOLED डिस्प्ले से लैस है और कई एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ आती है। इसमें IP68 रेटिंग भी दी गई है। Lava की इस फीचरफुल स्मार्टवॉच को अब डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं ऑफर डिटेल। 
 

ProWatch V1 Flipkart Sale Offer

ProWatch V1 को कंपनी ने कई कलर ऑप्शंस में पेश किया है। यह ब्लैक नेबुला, ब्लूइश रॉनिन, मिंट शिनोबी और पीची हिकारी जैसे शेड्स में आती है। इसका लिस्ट प्राइस 2399 रुपये है। लेकिन अब इस स्मार्टवॉच को फ्लिपकार्ट से इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत मात्र 1999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

यहां पर जान लें कि इसके साथ दो मेटल स्ट्रैप वेरिएंट्स भी आते हैं। पीची हिकारी मेटल वेरिएंट की कीमत 2699 रुपये है। जबकि इसका इंट्रोडक्ट्री प्राइस 2299 रुपये है। ब्लैक नेबुला मेटल वेरिएंट को 2799 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि इसका इंट्रो़डक्ट्री प्राइस अब 2399 रुपये है। 
 

Lava ProWatch V1 Specifications

Lava ProWatch V1 में 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है, जिसमें 390x450 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सेफ्टी दी गई है। वियरेबल में Realtek 8773 चिपसेट है। इसमें ब्लूटूथ v5.3 की कनेक्टिविटी है। स्मार्टवॉच में एसिस्टेड जीपीएस दिया गया है जो कि आउटडोर एक्टिविटी के दौरान सटीक लोकेशन ट्रैकिंग कर सकता है। 
Advertisement

ProWatch V1 स्मार्टवॉच में 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जिसमें रनिंग और योगा जैसे कई स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं। यह पानीरोधी डिजाइन के साथ बनाई गई है और IP68 रेटिंग से लैस है। स्मार्टवॉच में 2.5D GPU एनिमेशन इंजन है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.