50 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ Lava के ‘सस्‍ते’ ईयरबड्स Lava Probuds 22 लॉन्‍च, जानें प्राइस

Lava Probuds 22 : Lava Probuds 22 काफी लाइटवेट डिवाइस है। करीब 45 ग्राम वजन के साथ यह कॉम्‍पैक्‍ट भी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 सितंबर 2023 19:04 IST
ख़ास बातें
  • Lava Probuds 22 टीडब्‍ल्‍यूएस ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च
  • Lava Probuds 22 TWS की भारत में कीमत 1399 रुपये है
  • इन्‍हें लावा इंडिया के ऑनलाइन स्‍टोर और ऑफलाइन लिया जा सकता है

Lava Probuds 22 में 12mm के ऑडियो ड्राइवर लगाए गए हैं। दावा है कि बैस के मामले में ये दमदार हैं।

Lava (लावा) भारतीय मार्केट में मजबूत होने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। अब उसने नए TWS ईयरबड्स लॉन्‍च किए हैं। इनका नाम है- Lava Probuds 22 TWS (लावा प्रोबड्स 22)। इन्‍हें Probuds 21 के सक्‍सेसर के तौर पर लाया गया है। Lava Probuds 22 की सबसे बड़ी खूबी है कि इनकी कीमत। कंपनी ने काफी किफायती दामों में नए प्रोबड्स को पेश किया है। तमाम फीचर्स से इन्‍हें पै‍क किया गया है, जिनमें क्‍वाड-माइक्रोफोन सेटअप, ज्‍यादा बैटरी लाइफ शामिल है। ये पानी से होने वाले नुकसान से भी बचे रहते हैं। लावा ने बिल्‍ट क्‍वॉलिटी को भी बेहतर किया है। 
 

Lava Probuds 22 के भारत में प्राइस और उपलब्‍धता 

Lava Probuds 22 TWS की भारत में कीमत 1399 रुपये है। इन्‍हें लावा इंडिया के ऑनलाइन स्‍टोर और ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीदा जा सकेगा। इन्‍हें फ्रॉस्‍ट वाइट और स्‍पेस ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है। प्रोबड्स को खरीदने वाले यूजर्स को कंपनी 14 महीनों की वॉरंटी देगी। 
Advertisement
 

Lava Probuds 22 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Lava Probuds 22 काफी लाइटवेट डिवाइस है। करीब 45 ग्राम वजन के साथ यह कॉम्‍पैक्‍ट भी है। हरेक ईयरबड में 46एमएएच की बैटरी है, जबकि केस में 500एमएएच की बैटरी है। ईयरबड्स के साथ 8 घंटों के बैटरी बैकअप का दावा है। चार्जिंग केस की बैटरी क्षमता को भी इसमें जोड़ दिया जाए, तो Lava Probuds 22 50 घंटों की टोटल बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं।  

बात करें इसके साउंड की, तो Lava Probuds 22 में 12mm के ऑडियो ड्राइवर लगाए गए हैं। दावा है कि बैस के मामले में ये दमदार हैं। इनमें लगे क्वाड माइक्रोफोन काफी अच्‍छे तरीके से बैकग्राउंड नॉइस को कम कर देते हैं और यूजर के पास कॉल के दौरान साफ आवाज आती है। 
Advertisement

Lava Probuds 22 को यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की मदद से चार्ज किया जा सकता है। फुल चार्ज होने में 90 मिनट लगते हैं। चार्जिंग केस में बैटरी है तो सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से बड्स को 120 मिनट तक यूज किया जा सकता है। ये ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। गूगल असिस्टेंट और सिरी वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी है। इन्‍हें IPX4 रेटिंग मिली है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.