JBL सिर्फ 2,799 रुपये में पेश करेगी TWS ईयरबड्स, लॉन्‍च से पहले जानें हर डिटेल

JBL Wave Flex price in india : नए जेबीएल ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 8 घंटों की बैटरी लाइफ का दावा करते हैं और केस में 24 घंटों की बैटरी सेव रखते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 फरवरी 2024 13:56 IST
ख़ास बातें
  • JBL Wave Flex की लॉन्चिंग 6 मार्च को
  • 2799 रुपये में होगी लॉन्चिंग
  • कई सारे फीचर्स से लैस होंगे नए ईयरबड्स

JBL Wave Flex को 6 मार्च को पेश किया जाएगा।

ऑडियो और साउंड कैटिगरी में पॉपुलर कंपनी जेबीएल (JBL) भारत में नए TWS ईयरबड्स लॉन्‍च करने जा रही है। इनका नाम JBL Wave Flex है, जिन्‍हें 6 मार्च को पेश किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने लॉन्‍च से पहले ही JBL Wave Flex की सभी डिटेल्‍स और स्‍पेशल लॉन्‍च प्राइस का खुलासा कर दिया है। नए जेबीएल ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 8 घंटों की बैटरी लाइफ का दावा करते हैं और केस में 24 घंटों की बैटरी सेव रखते हैं। दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में ये दो घंटों तक चल जाते हैं। 
 

JBL Wave Flex TWS earbuds Price 

JBL Wave Flex को 6 मार्च को पेश किया जाएगा। इन्‍हें दोपहर 12 बजे से एमेजॉन पर खरीदा जा सकेगा। स्‍पेशल लॉन्‍च प्राइस के तहत ये सिर्फ 2799 रुपये में उपलब्‍ध होंगे। 
 

JBL Wave Flex TWS earbuds Specifications, features 

JBL Wave Flex में स्टिक-ओपन डिजाइन है। इस डिजाइन को 2023 का रेड डॉट विजेता भी घोषित किया जा चुका है। ये ईयरबड्स IP54 रेटिंग के साथ हैं यानी पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचे रहते हैं। JBL Wave Flex को ब्‍लैक और वाइट कलर में तैयार किया गया है। 

कंपनी ने इन ईयरबड्स में 8 घंटों की बैटरी लाइफ का दावा किया है। उसके अलावा 24 घंटों की बैटरी लाइफ केस में सेव रहती है। ये ईयरबड्स सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे एक्‍स्‍ट्रा चल जाते हैं।  
Advertisement

इनमें स्‍मार्ट एंबिएंट टेक्‍नॉलजी इस्‍तेमाल हुई है, जिससे यूजर बिना बड को हटाए अपनी और आसपास की आवाज को सुन सकता है। हैंड-फ्री कॉल भी इन ईयरबड्स के साथ की जा सकती है। अलग-अलग मीडिया फाइल्‍स का ऑडियो सुनने के लिए स्विच करने का ऑप्‍शन भी इनमें है। 12एमएम के ड्राइवर्स इनमें दिए गए हैं। ये ईयरबड्स लाइटवेट हैं, हरेक का वजन 7.6 ग्राम है, जबकि चार्जिंग केस 35.1 ग्राम का है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.