itel ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच Alpha 2 Pro, पानी में भी करेगी काम!

itel ने भारतीय बाजार में नई स्मार्टवॉच itel Alpha 2 Pro लॉन्च की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 मई 2025 11:40 IST
ख़ास बातें
  • itel Alpha 2 Pro में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • कीमत की बात करें तो itel Alpha 2 Pro की कीमत 2,199 रुपये है।
  • itel Alpha 2 Pro में 300mAh की बैटरी दी गई है।

itel Alpha 2 Pro में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: X/itel

itel ने भारतीय बाजार में नई स्मार्टवॉच itel Alpha 2 Pro लॉन्च की है। यह वॉच बीते साल लॉन्च हुई Alpha Pro का अपग्रेड है। इस वॉच को उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो एक ही पैकेज में ड्यूराबिलिटी और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं। यहां हम आपको itel Alpha 2 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


itel Alpha 2 Pro Price


कीमत की बात करें तो itel Alpha 2 Pro की कीमत 2,199 रुपये है। यह वॉच भारतीय बाजार में रिटेल आउटलेट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के लिए यह वॉच मिडनाइट ब्लू, कॉपर गोल्ड और डार्क क्रॉम में आती है।


itel Alpha 2 Pro Specifications


itel Alpha 2 Pro में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस है, जिससे तेज धूप में भी साफ विजिबिलिटी सुनिश्चित होती है। यह क्विक ग्लांस के लिए ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट करता है और बेहतरीन लुक के लिए प्रीमियम मेटैलिक फ्रेम से लैस है। इस स्मार्टवॉच में 100 स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं, जो अलग-अलग वर्कआउट रूटीन का सपोर्ट करते हैं। 

वॉच के लुक को पर्सनलाइज करने के लिए 150 से ज्यादा वॉच फेस भी उपलब्ध हैं। इसमें 300mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 12 से 15 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देती है। वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए सिंगल-चिप सॉल्यूशन से लैस है। इसमें कॉल अलर्ट,रिसेंट कॉल हिस्ट्री एक्सेस और क्विक कम्युनिकेशन के लिए बिल्ट-इन डायल पैड है। Alpha 2 Pro जरूरी स्मार्ट फंक्शन का सपोर्ट करता है, जो इसे एक ट्रैवल के लिए बेस्ट रहता है। यह वॉच धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.