Huawei Watch Kids X1, Watch Kids X1 Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स और कीमत

Huawei ने ग्लोबल स्तर पर खासतौर पर बच्चों के लिए अपनी दो नई स्मार्टवॉच Huawei Watch Kids X1 और Watch Kids X1 Pro लॉन्च कर दी हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 मई 2026 11:23 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Watch Kids X1, Kids X1 Pro में 1.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Huawei Watch Kids X1, Kids X1 Pro में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Huawei Watch Kids X1, Kids X1 Pro की बैटरी 1 दिन तक चल सकती है।

Huawei Watch Kids X1 Pro में 1.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने ग्लोबल स्तर पर खासतौर पर बच्चों के लिए अपनी दो नई स्मार्टवॉच Huawei Watch Kids X1 और Watch Kids X1 Pro लॉन्च कर दी हैं। में 1.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 480×408 पिक्सल है। इन वॉच में 2GB RAM के साथ 32GB/64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ये वॉच HUAWEI FamCare ऐप के साथ कंपेटिबल हैं। यहां हम आपको Huawei Watch Kids X1 और Watch Kids X1 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei Watch Kids X1, Watch Kids X1 Pro Price

Huawei Watch Kids X1 की कीमत 249 यूरो (लगभग 27,630 रुपये) है और ब्लू और पिंक कलर में आती है। वहीं Watch Kids X1 Pro की कीमत 349 यूरो (लगभग 38,720 रुपये) है। यह वॉच ब्लैक और पर्पल में उपलब्ध है। ये दोनों वॉच यूरोप में उपलब्ध है और जल्द ही कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।

Huawei Watch Kids X1, Watch Kids X1 Pro Specifications

Huawei Watch Kids X1, Watch Kids X1 Pro में 1.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 480×408 पिक्सल है। इस डिस्प्ले पर सूरज की रोशनी से सुरक्षा के लिए स्क्रीन प्रोटेक्टिव फिल्म लगी हुई है। इन वॉच में 2GB RAM के साथ 32GB/64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ये वॉच HUAWEI FamCare ऐप के साथ कंपेटिबल हैं। ये वॉचAndroid 8.0 या बाद के वर्जन, HarmonyOS 2.0 या बाद के वर्जन, iOS 13.0 या बाद के वर्जन और EMUI 8.0 या बाद के वर्जन पर काम करेंगी। ये वॉच धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस की गई है, जिसे 2 ATM सर्टिफिकेशन भी है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इन दोनों वॉच के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह वॉच फोटो और HD वीडियो कॉल का सपोर्ट करती है। इन वॉच में बैरोमीटर सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, मैग्नेटोमीटर सेंसर, हॉल इफेक्ट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए WLAN, ब्लूटूथ, GNSS और सेलुलर नेटवर्क शामिल है। इन वॉच का वजन लगभग 70-72 ग्राम है। वही कलाई का साइज 115-190 मिमी (WATCH Kids X1) और 120-190 मिमी (WATCH Kids X1 Pro) है। WATCH Kids X1 में सिलिकॉन स्ट्रैप और WATCH Kids X1 Pro में कठोर प्लास्टिक स्ट्रैप मिलता है। इन वॉच में दी गई बैटरी सामान्य उपयोग पर 1 दिन तक चल सकती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.