HUAWEI ने नई स्मार्टवॉच WATCH GT 5 की लॉन्च, 14 दिनों तक सिंगल चार्ज में चलेगी बैटरी

HUAWEI ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच HUAWEI WATCH GT 5 लॉन्च कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2024 10:24 IST
ख़ास बातें
  • HUAWEI WATCH GT 5 46mm में 1.43 इंच की AMOLED कलर डिस्प्ले है।
  • HUAWEI WATCH GT 5 41mm में 1.32 इंच की AMOLED कलर डिस्प्ले है।
  • HUAWEI Watch GT 5 की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है।

HUAWEI WATCH GT 5 में AMOLED कलर डिस्प्ले है।

Photo Credit: HUAWEI

HUAWEI ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच HUAWEI WATCH GT 5 लॉन्च कर दी है। इसे बीते महीने ग्लोबल स्तर पर पेश किया गया था। यह स्मार्टवॉच 41mm और 46mm मॉडल में आती है, जिसमें 1.32 इंच और 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले का ऑप्शन मिलता है। Watch GT 5 सीरीज 11 नए वॉच फेस थीम के साथ आती है। HUAWEI की नई वॉच 14 दिनों तक बैटरी लाइफ प्रदान करती है। यहां हम आपको HUAWEI WATCH GT 5 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HUAWEI Watch GT 5 Price


HUAWEI Watch GT 5 की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। 20 अक्टूबर से सेल के साथ फ्लिपकार्ट के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। बैंक और कूपन ऑफर्स के साथ प्रभावी कीमत 15,499 रुपये हो जाएगी। HUAWEI Watch GT 5 41mm ब्लैक / ब्लू / व्हाइट फ्लोरोइलास्टोमेर / लेदर स्ट्रैप की कीमत 15,999 रुपये है। HUAWEI Watch GT 5 46 mm फ्लोरोइलास्टोमेर स्ट्रैप के साथ ब्लैक / फैब्रिक, सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ ब्लू की कीमत 16,999 रुपये है। HUAWEI Watch GT 5 41mm स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप के साथ गोल्ड की कीमत 21,999 रुपये है।


HUAWEI WATCH GT 5 Specifications


HUAWEI WATCH GT 5 46mm में 1.43 इंच की AMOLED कलर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 466 × 466 पिक्सल और PPI 326 है। वहीं 41mm में 1.32 इंच की AMOLED कलर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 466 × 466 पिक्सल और PPI 352 है। यह वॉच एक्सेलेरोमीटर सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, मैग्नेटोमीटर सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, बैरोमीटर सेंसर, टेंप्रेचर सेंसर और एंबिएंट लाइट सेंसर से लैस है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए स्पीकर और माइक दिए गए हैं।

यह वॉच 100+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आती है, जिसमें प्रो स्पोर्ट मोड गोल्फ, डाइविंग, ट्रेल रन शामिल हैं। HUAWEI ऐप गैलेरी से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ईसीजी एनालेसेज, वुमेन हेल्थ, स्लीप एनालेसेज और पल्स वेव एरिथमिया एनालेसेज शामिल हैं। इसमें रोटेटिंग क्राउन में होम बटन और साइड बटन हैं। यह एंड्रॉयड 9.0 या उससे अधिक और iOS 13.0 या उससे अधिक पर काम करती है। यह वॉच 5 ATM और IP69K रेटिंग से लैस है। यह वॉच ब्लूटूथ 5.2, GPS और NFC का सपोर्ट करती है। 

बैटरी बैकअप की बात करें तो 46mm अधिकतम इस्तेमाल के साथ एक बार चार्ज होकर 14 दिनों तक, रेगुलर इस्तेमाल के साथ 9 दिनों तक और ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले के साथ 5 दिनों तक चलती है। वहीं 41mm अधिकतम इस्तेमाल के साथ एक बार चार्ज होकर 7 दिनों तक, रेगुलर इस्तेमाल के साथ 5 दिनों तक और ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले के साथ 3 दिनों तक चलती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  2. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  2. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  3. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  4. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  5. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  7. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  8. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  9. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  10. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.