स्मार्टवॉच के अंदर ईयरबड्स! Huawei ने लॉन्च किया अपना नया इनोवेशन Watch Buds 2, जानें कीमत

Huawei Watch Buds 2 एक हाइब्रिड डिवाइस है, जिसमें स्मार्टवॉच और ईयरबड्स दोनों एक साथ मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2026 14:08 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच के अंदर इनबिल्ट ईयरबड्स के साथ 2-in-1 डिवाइस
  • 1.5 इंच AMOLED डिस्प्ले और टाइटेनियम बॉडी डिजाइन दिया गया है
  • ANC, हेल्थ ट्रैकिंग और 3 दिन तक बैटरी लाइफ मिलती है

Huawei Watch Buds 2 जिसमें स्मार्टवॉच के अंदर स्टोर किए गए हैं ईयरबड्स

Photo Credit: Huawei

Huawei ने अपना नया हाइब्रिड वियरेबल Huawei Watch Buds 2 लॉन्च कर दिया है, जो स्मार्टवॉच और ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को एक ही डिवाइस में जोड़ता है। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस यूजर्स को कलाई पर स्मार्ट फीचर्स और साथ ही इनबिल्ट ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 1.5 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, इनबिल्ट ईयरबड्स और हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह एक ऑल-इन-वन वियरेबल बनने की कोशिश करता है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Watch Buds 2 की कीमत 3,488 युआन (करीब 47,800 रुपये) से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट 3,988 युआन (करीब 54,600 रुपये) में आता है। यह डिवाइस फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी सेल 25 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो Huawei Watch Buds 2 में 1.5 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 3000 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें पतले बेजल्स दिए गए हैं जिससे स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो बेहतर होता है।

डिजाइन की बात करें तो इसमें डुअल-विंग डिजाइन और टाइटेनियम अलॉय बॉडी दी गई है, जिस पर नैनो कोटिंग दी गई है। कंपनी का दावा है कि इससे डिवाइस की ड्यूरेबिलिटी बेहतर होती है। इसका वजन करीब 54.5 ग्राम है और यह Obsidian Black, Titanium Silver और Amber Brown कलर ऑप्शन्स में आता है।

इस डिवाइस की सबसे खास बात इसमें दिए गए इनबिल्ट ईयरबड्स हैं, जो वॉच के अंदर ही मैग्नेटिक तरीके से स्टोर होते हैं। इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, ट्रांसपेरेंसी मोड और बोन-कंडक्शन माइक्रोफोन जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, यह ईयरबड्स बिना ANC के 4 घंटे और ANC के साथ करीब 3 घंटे तक प्लेबैक दे सकते हैं।

Advertisement

इसके अलावा, Watch Buds 2 में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप ट्रैकिंग और HRV मॉनिटरिंग शामिल है। साथ ही यह 90 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स सपोर्ट करता है और AI बेस्ड एनालिसिस के जरिए परफॉर्मेंस गाइडेंस भी देता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.2, NFC और मल्टीपल पोजिशनिंग सिस्टम्स का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें डिजिटल कार की, पेमेंट और थर्ड-पार्टी ऐप्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। बैटरी की बात करें तो यह वॉच करीब 3 दिन तक चल सकती है और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.