Huawei FreeBuds 7i, FreeBuds SE 4 ईयरबड्स लॉन्च, 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

Huawei ने आज भारतीय बाजार में नए ईयरबड्स Huawei FreeBuds 7i और Huawei FreeBuds SE 4 लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जून 2026 12:48 IST
ख़ास बातें
  • Huawei FreeBuds SE 4 में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।
  • Huawei FreeBuds SE 4 ईयरबड्स में 41mAh की बैटरी दी गई है।
  • Huawei FreeBuds SE 4 IP54 रेटिंग से लैस किए गए हैं।

Huawei FreeBuds SE 4 में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने आज भारतीय बाजार में नए ईयरबड्स Huawei FreeBuds 7i और Huawei FreeBuds SE 4 लॉन्च कर दिए हैं। Huawei FreeBuds 7i  में 11 मिमी क्वाड-मैग्नेट ड्राइवर और FreeBuds SE 4 में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। धूल और पानी से बचाव के लिए ईयरबड्स IP54 रेटिंग से लैस किए गए हैं। यहां हम आपको Huawei FreeBuds 7i और Huawei FreeBuds SE 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei FreeBuds 7i, Huawei FreeBuds SE 4 Price

Huawei FreeBuds 7i की कीमत 8,799 रुपये है, जबकि एमआरपी 13,999 रुपये है। वहीं Huawei FreeBuds SE 4 की कीमत 4,799 रुपये और एमआरपी 7,999 रुपये है।

Advertisement

Huawei FreeBuds 7i Specifications

Huawei FreeBuds 7i  में 11 मिमी क्वाड-मैग्नेट ड्राइवर हैं। इसमें डायनामिक EQ, एएनसी, अवेयरनेस मोड, वॉइस मोड और कॉल नॉइज कैंसलेशन आता है। डाइमेंशन के मामले में इयरबड की लंबाई 31.9 मिमी, चौड़ाई 21.0 मिमी, मोटाई 24.6 मिमी और वजन 5.4 ग्राम है। केस का वजन 36.6 ग्राम है। ईयरबड्स में इन्फ्रारेड, हॉल, टच, जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर और बोन वॉइस सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल-डिवाइस सपोर्ट और पॉप-अप पेयरिंग है। यह पिंक, ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध है।

ईयरबड में 55mAh की बैटरी है और केस में 510mAh की बैटरी है। वहीं 40 मिनट में ईयरबड चार्ज होते हैं, वहीं 1 घंटे में केस चार्ज होता है। ANC ऑफ होने पर ईयरबड 8 घंटे तक चलते हैं, वहीं केस के साथ 35 घंटे तक चलते हैं। वहीं ईयरबड ANC ऑन होने पर 5 घंटे तक और केस के साथ 20 घंटे तक चलते हैं। ईयरबड्स टैप, स्वाइप, प्रेस और होल्ड जेस्चर कंट्रोल के साथ आते हैं। ईयरबड्स IP54 रेटिंग के साथ आते हैं।

Advertisement

Huawei FreeBuds SE 4 Specifications

Huawei FreeBuds SE 4 में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। इसका फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स 20 Hz – 20 kHz है। डाइमेंशन के मामले में इयरबड की लंबाई 32.3 मिमी, चौड़ाई 21.3 मिमी, मोटाई 24.0 मिमी और वजन 4.3 ग्राम है। केस का वजन 36 ग्राम है। ईयरबड्स में हॉल और टच सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 और लो लेटेंसी गेमिंग सपोर्ट है। यह ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध है। यह SBC, AAC और mSBC ऑडियो फॉर्मेट का सपोर्ट करता है।

ईयरबड में 41mAh की बैटरी है और केस में 510mAh की बैटरी है। वहीं 60 मिनट में इयरबड चार्ज होते हैं, वहीं 110 मिनट में केस चार्ज होता है। बैटरी लाइफ ANC ऑफ होने ईयरबड 10 घंटे तक चलते हैं, वहीं केस के साथ 50 घंटे तक चलते हैं। वहीं ईयरबड ANC ऑन होने पर 7 घंटे तक और केस के साथ 35 घंटे तक चलते हैं। ईयरबड्स से कॉल टाइम 5-6 घंटे और केस के साथ 25-30 घंटे है। ईयरबड्स टैप, ट्रिपल टैप, प्रेस और होल्ड जेस्चर कंट्रोल के साथ आते हैं। ईयरबड्स IP54 रेटिंग से लैस किए गए हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.