Huawei का हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटरिंग Huawei Band 6 जल्द हो सकता है 4500 से कम कीमत में लॉन्च, जानें सभी फीचर्स

Huawei Band 6 की कीमत का खुलासा कंपनी ने Amazon पर कर दिया है। यह वियरेबल जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 8 जुलाई 2021 16:57 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Band 6 मासिक धर्म चक्र ट्रैकिंग फीचर के साथ भी आता है।
  • यह सामान्य उपयोग के साथ दो सप्ताह तक की बैटरी लाइफ दे सकता है।
  • Huawei Band 6 की भारत में कीमत 4,490 रुपये रखी गई है।

Huawei Band 6 ग्रेफाइट ब्लैक, फॉरेस्ट ग्रीन, सकुरा पिंक और एम्बर सनराइज रंगों में लॉन्च किया जाएगा।

Huawei Band 6 की कीमत का खुलासा कंपनी ने Amazon पर कर दिया है। यह वियरेबल जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। यह स्मार्ट बैंड साल की शुरूआत में ही मलेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। Huawei Band 6 AMOLED डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है और दो सप्ताह तक की बैटरी लाइफ देने का दावा कंपनी इसके लिए करती है। यह यूजर्स को उनकी हृदय गति, नींद, SpO2 व साथ ही तनाव को मॉनिटर करने जैसी सुविधा देता है। इसके साथ ही यह डिवाइस महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी की सुविधा के साथ आता है। Huawei Band 6 में 96 वर्कआउट मोड भी दिए गए हैं।
 

Huawei Band 6 price in India

Huawei Band 6 की भारत में कीमत 4,490 रुपये रखी गई है जो कि एमेज़ॉन के एक बैनर पर दिखाई देती है। इस स्मार्टबैंड को चार कलर ऑप्शन- ग्रेफाइट ब्लैक, फॉरेस्ट ग्रीन, सकुरा पिंक और एम्बर सनराइज में लॉन्च किया जाएगा। अगर आप भी इसे खरीदने में रुचि रखते हैं तो इसके लिए बनाई गई डेडिकेटेड माइक्रोसाइट पर "Notify Me" बटन पर क्लिक कर सकते हैं ताकि इसके लॉन्च और उपलब्धता के बारे में अपडेट रहें।

इस बीच, हुवाई ने एक ट्वीट में यह भी कहा है कि इच्छुक ग्राहक अब Huawei Band 6 को प्री-बुक कर सकते हैं और एक मुफ्त उपहार प्राप्त कर सकते हैं। हालाँकि Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर डिवाइस को प्री-बुक करने के लिए कोई लिंक प्रदान नहीं किया गया है। चीनी कंपनी ने अप्रैल में मलेशिया में स्मार्ट बैंड लॉन्च किया था।
 

Huawei Band 6 specifications

Huawei Band 6 की स्पेसिफिकेशन का खुलासा Amazon पर माइक्रोसाइट द्वारा किया गया है। इस स्मार्ट बैंड में 64 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और 282ppi पिक्सल डेन्सिटी के साथ 1.47 इंच की AMOLED फुल-व्यू (194x368 पिक्सल) कलर डिस्प्ले दी गई है। Huawei Band 6 की स्क्रीन को इसके पहले आए Huawei Band 4 की तुलना में 148 प्रतिशत बड़ा बताया गया है। कंपनी द्वारा यह भी दावा किया गया है कि इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 42 प्रतिशत बड़ा है। इसके कारण यह व्यायाम के आँकड़ों के लिए अधिक जगह बनाता है और हार्ट रेट मॉनिटरिंग अधिक बेहतर ढंग से दिखा पाता है। इसके अतिरिक्त स्मार्ट बैंड वॉच फेस को भी सपोर्ट करता है जिसे Huawei Watch Face Store के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।
Advertisement
इसमें त्वचा के अनुकूल UV उपचारित और डर्ट रसिस्टेंस वाली सिलिकॉन की स्ट्रैप दी गई हैं। Huawei Band 6 सामान्य उपयोग के साथ दो सप्ताह तक की बैटरी लाइफ और भारी उपयोग के साथ 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। कंपनी का दावा है कि 5 मिनट का क्विक चार्ज दो दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकता है।

माइक्रोसाइट ने यह भी खुलासा किया कि स्मार्ट बैंड Huawei की TruSeen 4.0 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ट्रूस्लीप (TruSleep) 2.0 स्लीप मॉनिटरिंग के साथ-साथ कंपनी की ट्रूरिलैक्स (TruRelax) स्ट्रेस मॉनिटरिंग तकनीक को भी सपोर्ट करता है। यह SpO2 मॉनिटरिंग को भी सपोर्ट करता है। Huawei Band 6 मासिक धर्म चक्र (menstrual cycle) ट्रैकिंग फीचर के साथ भी आता है। इसमें आपको 96 वर्कआउट मोड भी मिलते हैं जिनमें दौड़ना, तैरना, ट्रेडमिल के साथ अन्य भी शामिल हैं।
Advertisement
Huawei Band 6 5ATM (50 मीटर तक) पानी प्रतिरोधी है, ब्लूटूथ v5 को सपोर्ट करता है और इसमें नेविगेशन सपोर्ट के लिए एक साइड बटन है। यह एंड्रॉयड 6.0 या उसके बाद के वर्जन और iOS 9.0 या बाद के वर्जन के साथ काम करता है। इसका आकार 43x25.4x10.99mm है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.