Honor Watch 5 लॉन्च हुई 15 दिन बैटरी लाइफ, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें सबकुछ

स्मार्टवॉच में 480mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। यह 15 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 सितंबर 2024 10:23 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में 400 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं।
  • स्मार्टवॉच में 480mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है।
  • इसमें AccuTrack पोजीशनिंग सिस्टम है जो GPS की एक्यूरेसी को बढ़ा देता है।

Honor Watch 5 में 1.85 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है जिसमें हाई पिक्सल डेंसिटी है।

Photo Credit: fonearena

Honor ने अपनी नई स्मार्टवॉच Honor Watch 5 को लॉन्च किया है। IFA Berlin 2024 इवेंट में यह स्मार्टवॉच पेश की गई है। यह Honor Watch 4 की सक्सेसर है। नई स्मार्टवॉच में स्क्वेयर डिजाइन है और यह एल्युमिनियम फ्रेम के साथ है। वॉच में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। मार्केट में मौजूद अन्य कंपनियों की स्मार्टवॉच की तुलना में इसका डिस्प्ले काफी बड़ा कहा जा सकता है। इसमें हाई पिक्सल डेंसिटी है। इसमें कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 लेवल मॉनिटरिंग दिए गए हैं। स्मार्टवॉच वजन में 35 ग्राम की है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Honor Watch 5 price

Honor Watch 5 की कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से अभी नहीं किया गया है। साथ ही इसकी उपलब्धता के बारे में (via) भी जानकारी नहीं दी गई है। 
 

Honor Watch 5 specifications

Honor Watch 5 में 1.85 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसमें हाई पिक्सल डेंसिटी है जो डिस्प्ले को शार्प और वाइब्रेंट बनाती है। स्मार्टवॉच की मोटाई 11mm है। यह वजन में हल्की है और 35 ग्राम की बताई गई है। कंपनी ने इसमें कई महत्वपूर्ण हेल्थ फीचर्स दिए हैं जिनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 लेवल ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग आदि शामिल हैं। इसमें वन-क्लिक हेल्थ स्कैन फीचर भी है जो एक बार में ही हेल्थ संबंधी मुख्य जानकारी यूजर को दे सकता है। 

इसमें AccuTrack पोजीशनिंग सिस्टम है जो GPS की एक्यूरेसी को बढ़ा देता है। यह यूजर की एक्टिविटी ट्रैकिंग ज्यादा सटीक तरीके से कर सकती है। स्मार्टवॉच में 480mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। यह 15 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। कंपनी ने इसमें Turbo X Smart Power Management फीचर दिया है जो इसके बैटरी बैकअप को बढ़ा देता है। स्मार्टवॉच में 400 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं। इसमें 85 स्पोर्ट्स मोड हैं जिनमें 12 प्रोफेशनल वर्कआउट मोड हैं। यह 5 ATM वॉटर रसिस्टेंस फीचर से लैस है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Obsidian Black, Morning Glow Gold, and Cloud Water Blue

Display Size

45mm

Compatible OS

Android, iOS

Dial Shape

Square

Display Type

AMOLED
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.