Honor EarBuds X9: 42 घंटे का बैटरी बैकअप, AI-पावर्ड नॉइज कैंसलेशन वाले TWS ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत

Honor EarBuds X9 की कीमत चीन में 299 युआन (लगभग 3,600 रुपये) रखी गई है। यह अभी से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मई 2025 11:47 IST
ख़ास बातें
  • Honor EarBuds X9 की कीमत चीन में 299 युआन (लगभग 3,600 रुपये) है
  • ईयरबड्स में 12.4mm का बड़ा कंपोजिट स्पीकर यूनिट है
  • इसमें Bluetooth 5.3 शामिल है, जो SBC और AAC कोडेक सपोर्ट करता है

Honor EarBuds X9 Launched: कॉल्स में AI बेस्ड नॉइज रिडक्शन ऑफर करते हैं TWS

Photo Credit: Honor

Honor ने अपने लेटेस्ट Honor 400 सीरीज इवेंट के दौरान नए Honor EarBuds X9 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे बजट सेगमेंट में उतारा है, लेकिन इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो प्रीमियम सेगमेंट में देखने को मिलते हैं। EarBuds X9 में 49dB की डीप एक्टिव नॉइज कैंसलेशन तकनीक दी गई है और ये चाइना इलेक्ट्रॉनिक ऑडियो एसोशिएशन का Golden Ear Product सर्टिफिकेशन भी पास कर चुके हैं।

Honor EarBuds X9 की कीमत चीन में 299 युआन (लगभग 3,600 रुपये) रखी गई है। यह अभी से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की है। इसके साथ चीन में Honor 400 स्मार्टफोन सीरीज को भी लॉन्च किया गया है, जिसमें स्टैंडर्ड के साथ Honor 400 Pro मॉडल भी शामिल है।
Advertisement

Honor EarBuds X9 ईयरबड्स में 12.4mm का बड़ा कंपोजिट स्पीकर यूनिट है, जो कस्टम EQ प्रीसेट्स को सपोर्ट करता है, जैसे Powerful Bass, Warm Vocals, Classical Soundtrack और Bright High Notes। साथ ही इसमें फिक्स्ड स्पैटियल ऑडियो साउंड इफेक्ट्स मिलते हैं। Honor का दावा है कि ये ईयरबड्स न सिर्फ नॉइज को कैंसल करते हैं, बल्कि कॉल्स में भी ड्यूल माइक के जरिए AI बेस्ड नॉइज रिडक्शन ऑफर करते हैं।

Honor EarBuds X9 में Bluetooth 5.3 दिया गया है, जो SBC और AAC कोडेक सपोर्ट करता है। साथ ही Google Fast Pair और डुअल डिवाइस स्मार्ट कनेक्शन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे यूजर आसानी से दो डिवाइस के बीच स्विच कर सकता है। इन ईयरबड्स में "ओपन कवर्स टू कनेक्ट" और "नियर डिटेक्शन" फीचर भी मिलता है।
Advertisement

बैटरी की बात करें तो हर ईयरबड में 45mAh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे का प्लेबैक टाइम देने का दावा करती है। 500mAh कैपेसिटी वाला चार्जिंग केस कुल बैटरी लाइफ 42 घंटे तक कर देता है। इसके अलावा सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है। केस Type-C चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Advertisement

ईयरबड्स का वजन लगभग 5.3 ग्राम है और केस का वजन 33.9 ग्राम। IP54 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस से लैस ये ईयरबड्स हल्की बारिश या जिम वर्कआउट जैसे हल्के वाटर एक्सपोजर को झेल सकते हैं। ईयरबड्स को टच से कंट्रोल किया जा सकता है और ये ब्लूटूथ रिंग सर्च फीचर को भी सपोर्ट करते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  6. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  7. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  8. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  9. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  10. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.