भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट

Google का नया स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर Fitbit Air जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। Amazon India पर इसकी लिस्टिंग सामने आई है, जिससे इसकी एंट्री के संकेत मिले हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जुलाई 2026 12:54 IST
ख़ास बातें
  • Amazon India पर लिस्ट हुआ Google Fitbit Air
  • Gemini AI और 7 दिन की बैटरी का मिलेगा सपोर्ट
  • भारत में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ी

Google Fitbit Air की Amazon India पर लिस्टिंग सामने आई है

Photo Credit: Google

Google का नया फिटनेस ट्रैकर Fitbit Air जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। इसकी ओर इशारा Amazon India पर सामने आई एक नई लिस्टिंग से मिला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर प्रोडक्ट का दिखाई देना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि इसकी एंट्री ज्यादा दूर नहीं है। यह डिवाइस इस साल अमेरिका में लॉन्च हुआ था और इसमें स्क्रीन की जगह AI आधारित हेल्थ ट्रैकिंग और लंबी बैटरी लाइफ पर ज्यादा फोकस किया गया है।

Amazon India पर सामने आई लिस्टिंग के मुताबिक, फिलहाल Fitbit Air खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसकी प्रोडक्ट लिस्टिंग लाइव हो चुकी है। लिस्टिंग में डिवाइस का Lavender कलर ऑप्शन भी दिखाई देता है। इसके साथ यूजर्स को Google Health Premium का तीन महीने का ट्रायल भी मिलेगा। अमेरिका में इस फिटनेस ट्रैकर को 99 डॉलर (करीब 9,500 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल भारत में इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

Fitbit Air का डिजाइन पारंपरिक स्मार्टवॉच से अलग है। इसमें डिस्प्ले नहीं दिया गया है और यह पूरी तरह हेल्थ व फिटनेस ट्रैकिंग पर केंद्रित है। यह Android और iPhone दोनों के साथ काम करता है और Google Health ऐप के जरिए यूजर्स अपनी सभी हेल्थ और एक्टिविटी रिपोर्ट देख सकते हैं।

डिवाइस में लगातार हार्ट रेट मॉनिटरिंग, हार्ट रिदम (AFib) अलर्ट, SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन) ट्रैकिंग, Heart Rate Variability (HRV), रेस्टिंग हार्ट रेट, स्लीप स्टेज और स्लीप ड्यूरेशन ट्रैकिंग जैसे कई हेल्थ फीचर्स मिलते हैं।

फिटनेस पसंद करने वाले यूजर्स के लिए Fitbit Air ऑटोमैटिक वर्कआउट डिटेक्शन, डेली एक्टिविटी ट्रैकिंग और एक्सरसाइज लॉगिंग जैसे फीचर्स भी ऑफर करता है। इसके अलावा Google Health Coach के जरिए वर्कआउट रिकमेंडेशन भी मिलते हैं।

Advertisement

इसकी सबसे खास बात Gemini AI से मिलने वाली पर्सनलाइज्ड हेल्थ और वेलनेस इंसाइट्स हैं। यह यूजर की हेल्थ और एक्टिविटी डेटा के आधार पर सुझाव देता है, जिससे बेहतर फिटनेस प्लान बनाने में मदद मिल सकती है।

Google का दावा है कि Fitbit Air एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक चल सकता है। वहीं, सिर्फ 5 मिनट की फास्ट चार्जिंग से इसे पूरे दिन इस्तेमाल करने लायक बैटरी मिल जाती है। इसके अलावा इसमें अलग-अलग स्टाइल और जरूरत के हिसाब से बदलने वाले बैंड का भी सपोर्ट मिलता है, जिनमें Performance Loop Band, Active Band और Elevated Modern Band शामिल हैं।

फिलहाल Google ने भारत में Fitbit Air की लॉन्च डेट, कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, Amazon India पर इसकी लिस्टिंग सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले दिनों में इससे जुड़ी घोषणा कर सकती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.