GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 75 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स

GoBoult ने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन GoBoult Tenet Pro को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जुलाई 2026 16:38 IST
ख़ास बातें
  • GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स में 13 मिमी डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं।
  • GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स में 32dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन की सुविधा है।
  • GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स में 45ms लो लेटेंसी वाला कॉम्बैट गेमिंग मोड है।

GoBoult Tenet Pro में 13 मिमी ड्राइवर हैं।

Photo Credit: GoBoult

GoBoult ने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन GoBoult Tenet Pro को लॉन्च कर दिया है। Tenet Pro  में साल लॉन्च हुए मॉडल जैसा डिजाइन होने के साथ कई हार्डवेयर अपग्रेड हुए हैं। इन ईयरबड्स में 13 मिमी डायनामिक ड्राइवर और 32dB एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन की सुविधा मिलती है। इन ईयरबड्स की बैटरी सिंगल चार्ज में कुल 75 घंटे तक चल सकती है। ये ईयरबड्स ड्यूल डिवाइस कनेक्टिविटी, क्वाड माइक्रोफोन एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन और फास्ट चार्जिंग से भी लैंस हैं। आइए GoBoult Tenet Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।

GoBoult Tenet Pro Price

GoBoult Tenet Pro की कीमत 1,699 रुपये है। लिमिटेड-पीरियड लॉन्च ऑफर के तहत इन ईयरबड्स को 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये ईयरबड्स क्रिमसन रेड, फ्रॉस्ट व्हाइट और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। ये ईयरबड्स बिक्री के लिए GoBoult की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर  बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

Advertisement

GoBoult Tenet Pro Features & Specifications

GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स में 13 मिमी डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं। यह AAC और SBC ऑडियो कोडेक का सपोर्ट करते हैं। इनमें 32dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन की सुविधा मिलती है। यहर कॉल के दौरान आस-पास के नॉयज को कम करने के लिए 4 माइक्रोफोन का उपोयग किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 और ड्यूल डिवाइस कनेक्टिविटी की सुविधा शामिल है। ये ईयरफोन एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के साथ कंपेटिबल हैं। अन्य फीचर्स में 45ms लो लेटेंसी वाला कॉम्बैट गेमिंग मोड, AI वॉयस एसिस्टेंट सपोर्ट और गोबोल्ट AmpApp शामिल हैं, जो कस्टम ईक्यू, प्रीसेट साउंड मोड और अन्य कंट्रोल की सुविधा देते हैं।

कंपनी दावा करती है कि Tenet Pro की बैटरी चार्जिंग केस के साथ कुल 75 घंटे तक चल सकती है। वहीं ईयरबड्स यूएसबी टाइप सी पोर्ट के जरिए फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं। हालांकि कंपनी ने बैटरी कैपेसिटी या चार्जिंग स्पीड के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। Tenet Pro का डिजाइन GoBoult Tenet जैसा ही है। इसमें कंपनी का ऑर्बिट कैप्सूल डिजाइन, फ्रॉस्टव्यू शेल, प्रिज्म कट पावर वॉल्ट और एएनसी इनसिग्निया शामिल हैं। GoBoult का कहना है कि ईयरबड्स में भारतीय यूजर्स के हिसाब से बनाया गया LiDAR-मैप्ड एर्गोनॉमिक डिजाइन है। इनमें बेहतर फिट के लिए इसमें वैक्यूम लॉक ईयरशेल, अंडाकार ईयर टिप्स और कैप्सूल शेप का स्टेम दिया गया है। ईयरबड्स में पानी की छींटों से बचाव के लिए IPX5 रेटिंग भी मिलती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.