Rs 2,000 से भी कम की कीमत वाली Fire-Boltt Ninja Pro Max स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, ये है कीमत...

Fire-Boltt Ninja Pro Max को भारत में इंट्रोडक्ट्री 1,899 रुपये की कीमत में पेश किया गया है, जो कि फिलहाल खरीद के लिए Flipkart पर लिस्ट है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 11 फरवरी 2022 11:47 IST
ख़ास बातें
  • Fire-Boltt Ninja Pro Max में 200mAh की बैटरी दी गई है
  • फायर-बोल्ट निंजा प्रो मैक्स में 27 स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मौजूद है
  • वॉच में 1.6 इंच एलसीडी (240x288 पिक्सल) टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है
Fire-Boltt Ninja Pro Max को पॉपुलर वियरेबल ब्रांड के लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टवॉच वर्गाकार के 1.6 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले और 9.5mm के साथ आती है। इसमें ब्लड ऑक्सिज़न सैचुरेशन (SpO2) मॉनिटर के साथ हार्ट रेट सेंसर दिया है। इस स्मार्टवॉच में 8 कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा, फायर-बोल्ट निंजा प्रो मैक्स में 27 अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड और कई वॉच फेस मौजूद हैं। यह वॉच IP67 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर रसिस्टेंट सर्टिफाइड है। साथ ही बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि इस्तेमाल पर यह वॉच 8 दिन तक की यूसेज प्रदान करेगी, जबकि स्टैंडबाय पर इसका इस्तेमाल 30 दिन तक किया जा सकता है।
 

Fire-Boltt Ninja Pro Max price in India, availability

Fire-Boltt Ninja Pro Max स्मार्टवॉच को भारत में इंट्रोडक्ट्री 1,899 रुपये की कीमत में पेश किया गया है, जो कि फिलहाल खरीद के लिए Flipkart पर लिस्ट है। Fire-Boltt की लेटेस्ट स्मार्टवॉच में 8 कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं, जो हैं ब्लैक, ब्लू, शैपेन गोल्ड, ऑलिव, पिंक, गोल्ड, रेड नेवी, रोज़ गोल्ड और यैलो।
Advertisement
 

Fire-Boltt Ninja Pro Max specifications, features

फायर-बोल्ट निंजा प्रो मैक्स में वर्गाकार का 1.6 इंच एलसीडी (240x288 पिक्सल) टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इस वियरेबल में 2.5जी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले और सिलिकॉन स्ट्रैप मौजूद है। इसके अलावा, वॉच में नेविगेशन के लिए साइड-माउंटिड बटन दिया गया है।

जैसे कि हमने बताया फायर बोल्ट निंजा प्रो मैक्स में IP67 बिल्ड और कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वी5 सपोर्ट मौजूद है। यह iOS 9.0 व इससे ऊपर के वर्ज़न पर काम करने वाले iPhone हैंडसेट्स और Android 4.4 व इससे ऊपर के वर्ज़न पर काम करने वाले Android हैंडसेट्स के साथ काम करने में सक्षम हैं। इस स्मार्टवॉच को आप अपने स्मार्टफोन में पेयर करके जरूरी कॉल व टेक्सट मैसेज नोटिफिकेशन अपनी वॉच में प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, यूज़र्स अपने फोन के म्यूज़िक और कैमरा को सीधे स्मार्टवॉच के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं।
Advertisement

Fire-Boltt Ninja Pro Max में कई वॉच फेस दिए गए हैं, जिन्हें Da Fit ऐप के जरिए कस्टमाइज़ किया जा सकता है।

स्मार्टवॉच में 27 स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मौजूद है, जिसमें SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और मेडिटेटिव ब्रीदिंग समेत कई हेल्थ-ट्रैकिंग फीचर्स हैं। इसके अलावा, फायर-बोल्ट निंजा प्रो मैक्स मौसम के अपडेट, स्टेप ट्रैकिंग, ड्रिंक वॉटर रिमाइंडर और सेडेंटरी रिमाइंडर जैसे बेसिक स्मार्टवॉच फीचर्स भी प्रदान करती है।
Advertisement

वॉच में 200mAh की बैटरी दी गई है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 8 दिन तक की यूसेज व स्टैंडबाय पर 30 दिन तक की यूसेज प्रदान करेगी। वॉच का डायमेंशन 34.5x41.5x40mm और भार 45 ग्राम है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  3. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  4. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  7. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  8. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  9. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  10. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.