Fire Boltt Lumos स्मार्टवॉच 1.91 इंच HD डिस्प्ले, Bluetooth कॉलिंग के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Fire-Boltt Lumos स्मार्टवॉच में 1.91 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 नवंबर 2023 18:29 IST
ख़ास बातें
  • लेटेस्ट वियरेबल Fire-Boltt Lumos में 1.91 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसकी सेल 30 नवंबर से शुरू होने वाली है।
  • यह इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर से लैस है।

Fire-Boltt Lumos स्मार्टवॉच में 1.91 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: FireBoltt

अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच सेग्मेंट में कंपीटिशन अब और तगड़ा होता जा रहा है। घरेलू और विदेशी कंपनियां भी अब भारत में बजट स्मार्टवॉच लेकर आ रही हैं जो सभी जरूरी फीचर्स से लैस होती हैं। ऐसी ही एक और स्मार्टवॉच Fire-Boltt ने लॉन्च की है। कंपनी की ओर से लेटेस्ट वियरेबल Fire-Boltt Lumos में 1.91 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। वॉच का डिजाइन सिंपल लेकिन आकर्षक है। यह 1500 रुपये से भी कम की कीमत में आती है। आइए जानते हैं इसके सभी फीचर्स के बारे में। 
  

Fire-Boltt Lumos Price

Fire-Boltt Lumos की कीमत भारत में 1499 रुपये है। इसे कंपनी ने ब्लू, ब्लैक, सिल्वर, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर में लॉन्च किया है। इसकी सेल 30 नवंबर से शुरू होने वाली है। स्मार्टवॉच को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon ई-कॉमर्स से भी खरीदा जा सकता है। 
 

Fire-Boltt Lumos Specifications

Fire-Boltt Lumos के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात करें तो यह 1.91 इंच के डिस्प्ले के साथ आती है। डायल इसका आयताकार दिया गया है। इसमें एक एचडी स्क्रीन है जिसमें 240x280 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इसमें नेविगेशन के लिए कंपनी ने एक बड़ा क्राउन बटन दिया है। वॉच में ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी है। यह इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर से लैस है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंट फंक्शन भी है। स्मार्टवॉच में कंपनी ने कई कलर कॉम्बिनेशन दिए हैं जिससे कि इसका लुक काफी आकर्षक लगता है। 

स्मार्टवॉच कई तरह से हेल्थ मॉनिटर भी करती है। इसमें हेल्थ फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग आदि दिए हैं। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। साथ ही स्मार्ट नोटफिकेशंस, बिल्ट इन गेम्स, वेदर अपडेट, केल्कुलेटर, म्यूजिक, कैमरा कंट्रोल जैसे ढेरों फीचर्स हैं। कुल मिलाकर स्मार्टवॉच कम कीमत में उन सभी फीचर्स को कवर करती है, जो आजकल रोजमर्रा की जिंदगी में यूजर के लिए जरूरी माने जाते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 31 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, यहां से खरीदने पर होगा फायदा
  2. iPhone 17 Pro ने कैमरा रैंकिंग में Galaxy S26 Ultra को पछाड़ा, 18वें नंबर पर Samsung फ्लैगशिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. मार्क जुकरबर्ग ने खरीदा Moltbook, ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जहां AI बॉट्स करते हैं बात, इंसान नहीं कर सकते पोस्ट
  2. कैमरा और परफॉर्मेंस में OnePlus 16 कर देगा सभी पिछले डिवाइसेज को पीछे, जानें ऐसा क्या होने वाला है खास
  3. 31 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, यहां से खरीदने पर होगा फायदा
  4. Realme भारत में लॉन्च करने वाला है P4 Lite 5G, 'बजट' फोन के टीजर में दिखाई दिया डिजाइन
  5. इन रोमांचक PlayStation गेम्स को फ्री में खेलने का मौका, मार्च महीने की पूरी लिस्ट हुई लीक
  6. क्रिप्टो स्कैम में हैदराबाद के कंसल्टेंट के साथ 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी
  7. Poco X8 Pro Max में होगी 9,000mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. LPG सिलेंडर की किल्लत, स्मार्ट कूकर बनेंगे मदद, ऑनलाइन भारी डिस्काउंट पर खरीदें
  9. UPI यूजर्स के लिए नया खतरा, ‘Digital Lutera’ से अकाउंट हाईजैक का दावा
  10. Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.