Fire-Boltt Invincible Plus लॉन्च, महज 3999 रुपये में 7 दिनों तक चलने वाली बैटरी और हेल्थ फीचर्स से है लैस

Fire-Boltt Invincible Plus के सिलिकॉन वर्जन की कीमत 3,999 रुपये है। यह Fire-Boltt Invincible Plus स्मार्टवॉच सिलिकॉन और स्टेनलैस स्टील फिनिश में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 मार्च 2023 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Fire-Boltt ने Fire-Boltt Invincible Plus स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है।
  • Fire-Boltt Invincible Plus के सिलिकॉन वर्जन की कीमत 3,999 रुपये है।
  • Fire-Boltt Invincible Plus में 1.43 इंच की टचस्क्रीन AMOLED डिस्प्ले है।

Fire-Boltt Invincible Plus में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Fire-Boltt

Fire-Boltt ने Fire-Boltt Invincible Plus स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Invincible Plus के साथ अपनी सस्ती स्मार्टवॉच लाइनअप का विस्तार किया है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह एक राउंड डायल, रोटेटिंग क्राउन और ब्रश मैटल बॉडी डिजाइन से लैस है। यहां हम आपको Fire-Boltt Invincible Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Fire-Boltt Invincible Plus की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Fire-Boltt Invincible Plus के सिलिकॉन वर्जन की कीमत 3,999 रुपये है। यह Fire-Boltt Invincible Plus स्मार्टवॉच सिलिकॉन और स्टेनलैस स्टील फिनिश में उपलब्ध है। यह Dark Grey, Black, Black Gold, Rose Gold और Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं स्टेनलैस स्टील वर्जन स्मार्टवॉच 4,499 रुपये में उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के मामले में यह ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो इस स्मार्टवॉच को ई-कॉमर्स साइट Amazon और Fire-boltt वेबसाइट पर खरीदा जा सकता है।
 

Fire-Boltt Invincible Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Fire-Boltt Invincible Plus में 1.43 इंच की टचस्क्रीन AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 460x460 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टवॉच 120 इन बिल्ड वॉच फेस से लैस है। इस वॉच में 3 फिजिकल बटन दिए गए हैं।
Advertisement

इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे आसानी से डिवाइस को पेयर किया जा सकता है। फायर-बोल्ट इनविंसिबल प्लस में 300 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। वॉच TWS पेयरिंग के साथ भी आती है। इसमें म्यूजिक स्टोर करने के लिए 4GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। हेल्थ फीचर्स के लिए इसमें SpO2, हार्ट रेट और स्लीप ट्रैकिंग का फीचर दिया गया है। स्मार्टवॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों की बैटरी लाइफ प्रदान कर सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cheapest Smartwatch, Affordable Smartwatch

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.