Fire-Boltt ने भारत में लॉन्च की शानदार Destiny स्मार्टवॉच! टच डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, IP67 रेटिंग जैसे फीचर्स मात्र इतने में!

Fire-Boltt की ओर से एक शानदार और आकर्षक दिखने वाली स्मार्टवॉच Fire-Boltt Destiny को लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जुलाई 2023 17:58 IST
ख़ास बातें
  • यह पिंक, बीज, और सिल्वर कलर में आती है।
  • स्मार्टवॉच की सेल 11 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है।
  • इसमें 123 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

Fire-Boltt की ओर से शानदार और आकर्षक दिखने वाली स्मार्टवॉच Fire-Boltt Destiny को लॉन्च किया गया है।

Photo Credit: FireBoltt

Fire-Boltt की ओर से एक शानदार और आकर्षक दिखने वाली स्मार्टवॉच Fire-Boltt Destiny को लॉन्च किया गया है। इसमें 1.39 इंच का डिस्प्ले मिलता है। घड़ी का फ्रेम जिंक एलॉय का बना हुआ है और इसका बटन एल्युमिनियम एलॉय का बना बताया गया है। देखने में यह स्मार्टवॉच काफी प्रीमियम लगती है। साथ ही यह मॉडर्न जेनरेशन के हिसाब से काफी स्टाइलिश भी है। आइए जानते हैं कंपनी ने इसे किस कीमत और किन फीचर्स के साथ पेश किया है। 
 

Fire Boltt Destiny Smartwatch Price

Fire-Boltt Destiny स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 1,999 रुपये है। यह पिंक, बीज, और सिल्वर कलर में आती है। इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा Flipkart ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। स्मार्टवॉच की सेल 11 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। 
Advertisement
 

Fire Boltt Destiny Smartwatch Specifications

फायर बोल्ट डेस्टिनी स्मार्टवॉच के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.39 इंच का डिस्प्ले मिलता है। वॉच का फ्रेम जिंक एलॉय का बना हुआ है और इसका बटन एल्युमिनियम एलॉय का बना बताया गया है। देखने में ये स्मार्टवॉच काफी प्रीमियम लगती है। इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है। साथ ही यह वायरलेस कनेक्टिविटी और वॉयस कॉलिंग के लिए ब्लूटूथ को सपोर्ट करती है। इसके अलावा वॉच में वॉयस असिस्टेंट भी मिलता है। 

Fire-Boltt Destiny कई हेल्थ फीचर्स को भी सपोर्ट करती है। जिसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप मॉनिटरिंग और विमन हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 123 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। जिसमें रनिंग, साइकलिंग, स्विमिंग आदि शामिल हैं। यह स्मार्ट नोटिफिकेशन भी प्रदान करती है। इसके अलावा म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा कंट्रोल भी यह कर सकती है, ऐसा कहा गया है। रोजमर्रा की जरूरत के हिसाब से इसमें टाइमर, अलार्म और स्टॉपवॉच आदि भी मिल जाते हैं। स्मार्टवॉच को पानी रोधी बनाने के लिए IP67 रेटिंग भी दी गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.