2 हजार से भी सस्ते में Dizo Watch S हुई लॉन्च : हार्ट रेट, स्लीप मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन जैसे फीचर से है लैस

कीमत की बात की जाए तो भारत में Dizo Watch S की कीमत 2,299 रुपये में तय की गई है, लेकिन इसे सेल के दौरान 1,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2022 15:05 IST
ख़ास बातें
  • Dizo Watch S स्मार्टवॉच में रैक्टेंगुलर डिजाइन और कर्व्ड बॉडी दी गई है।
  • कीमत की बात की जाए तो भारत में Dizo Watch S की कीमत 2,299 रुपये है।
  • Dizo Watch S में 1.57 इंच की रैक्टेंगुलर डिस्प्ले दी गई है।

Dizo Watch S में 1.57 इंच की रैक्टेंगुलर डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Facebook/Dizo

भारत में आज मंगलवार को Dizo Watch S को लॉन्च कर दिया गया है। नई स्मार्टवॉच में रैक्टेंगुलर डिजाइन और कर्व्ड बॉडी दी गई है। यह स्मार्टवॉच 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड से लैस है और 24x7 हार्ट रेट और स्लीप मॉनिटरिंग को सपोर्ट करता है। यह वॉच 150 से ज्यादा वॉच फेस का भी सपोर्ट करती है जो कि यूजर्स की पसंद और स्टाइल से मिलान के लिए पर्सनलाइजेशन प्रदान करते हैं। यह एक मैटल फ्रेम से लैस है और यह एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के साथ कंपेटिबल है।
 

Dizo Watch S की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो भारत में Dizo Watch S की कीमत 2,299 रुपये में तय की गई है, लेकिन इसे सेल के दौरान 1,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। उपलब्धता की बात करें तो Dizo Watch S की सेल 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह क्लासिक ब्लैक, गोल्डन पिंक और सिल्वर ब्लू कलर्स में उपलब्ध होगी। यह जल्द ही देश में चुनिंदा रिटेल स्टोर के जरिए भी उपलब्ध होगी।
 

Dizo Watch S के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Dizo Watch S में 1.57 इंच की रैक्टेंगुलर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 200x320 पिक्सल है जो कि टच इनपुट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन से सेफ किया गया है और इसमें 550 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह वॉच 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड प्रदान करती है, जिसमें रनिंग, वॉकिंग, साइकिलिंग, जिमनास्टिक, एलेप्टिकल, योग, क्रिकेट, माउंटेनरियंग और फुटबॉल शामिल हैं। यह वॉच स्टेप काउंट, कैलोरी बर्न और तय की गई दूरी समेत पैरामीटर्स पर वीकली, मंथली और एनुअली रिपोर्ट रिकॉर्ड करती है।
Advertisement

स्मार्ट फीचर के तौर पर इस वॉच में हार्ट रेट, स्लीप मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन (SpO2) लेवल चेक करने का भी ऑप्शन है। इसके साथ इसमें मासिक धर्म चक्र को ट्रैक करने का फीचर भी है। सेफ्टी के लिए इस वॉच में IP68-सर्टिफाइड बिल्ड है जो कि इसे धूल और पानी से बचाता है। इसमें मजबूत डिजाइन और पावरफुल फील के लिए मेटल फ्रेम दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ v5.0 सपोर्ट दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 200mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 10 दिनों तक चल सकती है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Size

40mm

Compatible OS

Android 5.0 and above, iOS 9.0 and above

Dial Shape

Rectangle

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dizo Watch S, Dizo Watch S Price, Smart watch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  5. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  9. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  10. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.