ChatGPT और ई-बुक रीडर के साथ आने वाली पहली स्मार्टवॉच है Crossbeats Nexus! जानें कीमत और फीचर्स

Crossbeats ने भारत में Nexus स्मार्टवॉच को पेश किया है, जो ChatGPT सपोर्ट से लैस है। जी हां, अब स्मार्टवॉच में भी आपको ChatGPT AI चैटबॉट का सपोर्ट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2023 20:40 IST
ख़ास बातें
  • Crossbeats Nexus की यूएसपी इसका ChatGPT इंटिग्रेशन है
  • स्मार्टवॉच ई-बुक रीडिंग फंक्शन के साथ भी आती है
  • इसकी कीमत 5,999 रुपये है और प्री-बुकिंग करने वालों को गिफ्ट और छूट मिलेगी
Crossbeats ने भारत में Nexus स्मार्टवॉच को पेश किया है, जो ChatGPT सपोर्ट से लैस है। जी हां, अब स्मार्टवॉच में भी आपको ChatGPT AI चैटबॉट का सपोर्ट मिल रहा है। वियरेबल्स और ऑडियो ब्रांड ने दावा किया है कि इस टूल के साथ आने वाली यह पहली स्मार्टवॉच है। स्मार्टवॉच AMOLED डिस्प्ले, हार्ट रेट सेंसर और कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ आती है।

Crossbeats Nexus स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 5,999 रुपये है। इसके दो कलर ऑप्शन - ब्लैक और सिल्वर में पेश किया गया है। स्मार्टवॉच को दिवाली के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इच्छुक ग्राहक इसे 999 रुपये में प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इस पास के जरिए ग्राहकों को स्मार्टवॉच पर डिस्काउंट का लाभ उठाने का मौका मिलेगा, साथ ही डिवाइस खरीदने पर एक गिफ्ट भी मिलेगा।

Crossbeats Nexus की यूएसपी इसका ChatGPT इंटिग्रेशन है। हालांकि इंटिग्रेशन कैसे काम करता है, इसकी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसा हो सकता है कि लॉन्च के समय इसपर रोशनी डाली जाए।

Nexus में 2.1-इंच AMOLED डिस्प्ले है और यह 500 से अधिक कस्टमाइजेबल वॉच फेस के साथ आती है, जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार वॉच फेस सेट कर सकते हैं। क्रॉसबीट्स ने कहा है कि स्मार्टवॉच ई-बुक रीडिंग फंक्शन के साथ आती है, जिससे आप चलते-फिरते अपनी ईबुक पढ़ सकते हैं। कंपनी ने दावा किया है कि ChatGPT इंटिग्रेशन और ई-बुक रीडिंग फंक्शन के साथ आने वाली यह पहली स्मार्टवॉच है।
Advertisement

एक और दिलचस्प फीचर जो कंपनी ने जोड़ा है वह है डायनामिक आइलैंड, जो आईफोन पर देखा जाता है। डायनामिक आइलैंड नोटिफिकेशन्स का क्विक व्यू दिखाएगा।
Advertisement

हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए स्मार्टवॉच हार्ट रेट ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग, ब्लड प्रेशर ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, एक्टिविटी ट्रैकिंग इत्यादि से लैस आती है।


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.