100 घंटे का प्लेबैक टाइम देने वाले Boult Z40 Ultra ईयरबड्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Boult Z40 Ultra की कीमत की बात करें तो इन्हें एक अफॉर्डेबल वियरेबल कहा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 फरवरी 2024 12:22 IST
ख़ास बातें
  • इनमें 10mm के ड्राइवर दिए गए हैं।
  • कंपनी ने इसमें हाई क्वालिटी बेस के लिए BoomX टेक्नोलॉजी दी है।
  • ये सिंगल चार्ज में 100 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।

Boult Z40 Ultra ईयरबड्स 35dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) फीचर के साथ आते हैं।

Photo Credit: Amazon

Boult Z40 Ultra ईयरबड्स भारत में लॉन्च किए गए हैं जो 35dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) फीचर के साथ आते हैं। इनमें 10mm के ड्राइवर दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें हाई क्वालिटी बेस के लिए BoomX टेक्नोलॉजी दी है। ये क्वाड माइक से लैस हैं। साथ ही एनवायरमेंट के नॉइज को भी रोक सकते हैं। बैटरी के लिए कहा गया है कि ये सिंगल चार्ज में 100 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस। 
 

Boult Z40 Ultra price

Boult Z40 Ultra की कीमत की बात करें तो इन्हें एक अफॉर्डेबल वियरेबल कहा जा सकता है। डिवाइस को 1999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इनमें तीन कलर की चॉइस मिलती है जिसमें Beige, Black, और Metallic शामिल हैं। ये ईयरबड्स Amazon से खरीदे जा सकते हैं। 
 

Boult Z40 Ultra specifications

Boult Z40 Ultra ईयरबड्स में 32dB नॉइज कैंसिलेशन क्षमता है। इनमें 10mm के ड्राइवर दिए गए हैं। 3 इक्वेलाइजर मोड हैं जिन्हें Hifi, Bass, और Rock नाम दिया गया है। कंपनी ने इसमें हाई क्वालिटी बेस के लिए BoomX टेक्नोलॉजी दी है। ये क्वाड माइक से लैस हैं। साथ ही एनवायरमेंट के नॉइज को भी रोक सकते हैं। कंपनी का कहना है कि कॉलिंग के दौरान ये क्लियर वॉयस के साथ नॉइज फ्री एक्सपीरियंस देते हैं। 

ईयरबड्स में सोनिक कोर डाइनेमिक चिप बताई गई है जो नॉइज कैंसिलेशन को बेहतरीन तरीके से लागू करने में मदद करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो ये ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। डिवाइस में Blink & Pair टेकनोलॉजी जैसा फीचर है जिससे ये तुरंत कनेक्ट हो जाते हैं। ये 45ms लो लेटेंसी मोड के साथ आते हैं जिससे गेमिंग के लिए भी उपयोगी हो जाते हैं। म्यूजिक प्लेबैक, कॉल, वॉल्यूम कंट्रोल, वर्चुअल असिस्टेंट के लिए इनमें टच कंट्रोल भी मिल जाता है। 

बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 100 घंटे का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। लेकिन यह टाइम बिना ANC इस्तेमाल किए बताया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  2. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  3. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  4. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  6. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  7. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  8. India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
  9. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
  10. इस देश में प्रति दिन हो रही 64 करोड़ डॉलर से ज्यादा की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस.... 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.