BOULT Trail Pro स्मार्टवॉन्च भारत में लॉन्च हुई 2.01 इंच बड़े 3D डिस्प्ले, IP68 रेटिंग के साथ, जानें कीमत

स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जनवरी 2025 10:30 IST
ख़ास बातें
  • यह वॉटर रसिस्टेंट है और IP68 रेटिंग के साथ आती है।
  • इसमें 260 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं।
  • इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन भी है।

BOULT Trail Pro स्मार्टवॉच में 2.01 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Boult Audio

BOULT की ओर से नई स्मार्टवॉच BOULT Trail Pro लॉन्च की गई है। इस साल कंपनी की ओर से यह पहला वियरेबल प्रोडक्ट है जो लॉन्च किया गया है। BOULT Trail Pro स्मार्टवॉच में कंपनी ने 2.01 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है। यह एक 3D कर्व्ड डिस्प्ले है। स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन भी है जिससे कॉलिंग कनेक्टिविटी भी संभव है। 10 मीटर की रेंज में इससे यूजर कॉलिंग भी कर सकता है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी डाले हैं। आइए जानते हैं इसके प्राइस और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से। 
 

BOULT Trail Pro Price

BOULT Trail Pro की कीमत की बात करें तो इसका Black वेरिएंट  सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ 1499 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं, Jet Black या Silver वेरिएंट्स स्टेनलैस स्टील स्ट्रैप के साथ 1699 रुपये में लिस्ट किए गए हैं। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart, Amazon से भी खरीदा जा सकता है।
 

BOULT Trail Pro Specifications

BOULT Trail Pro में 2.01 इचं का 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। यह एक AMOLED पैनल है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन भी है जिससे कॉलिंग कनेक्टिविटी भी संभव है। स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ और फिटनेस फीचर्स भी कंपनी ने जोड़े हैं। स्मार्टवॉच में 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर है। यह ब्लड प्रेशर को भी ट्रैक कर सकती है। इसमें SpO2 लेवल मापने की क्षमता भी है। इसके अलावा इसमें स्ट्रेस एनालिसिस फीचर भी दिया गया है। स्मार्टवॉच फीमेल हेल्थ साइकल भी ट्रैक कर सकती है। इसके अलावा यह हाइड्रेशन अलर्ट भी यूजर को देती है। 

फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स की बात करें तो BOULT Trail Pro में 123 स्पोर्ट्स मोड मिल जाते हैं। इसमें 260 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं। इन्हें यूजर अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज या डिजाइन भी कर सकता है। स्मार्टवॉच में वॉयस असिस्टेंट जैसे, Siri और Google Assistant का भी सपोर्ट दिया गया है। यह वॉटर रसिस्टेंट है और IP68 रेटिंग के साथ आती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  4. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  4. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  6. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  7. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  8. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  9. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.