40 घंटों तक चलने वाले boAt Rockerz 210 नैकबैंड ईयरफोन्‍स भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

boAt Rockerz 210 ANC : बोट (boAt) ने भारत में नए नैकबैंड ईयरफोन्‍स Rockerz 210 ANC को लॉन्‍च किया है। इनमें 13 एमएम के ड्राइवर्स दिए गए हैं और बोट की सिग्‍नेचर साउंड टेक्‍नॉलजी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 सितंबर 2024 13:06 IST
ख़ास बातें
  • boAt Rockerz 210 ANC नैकबैंड भारत में लॉन्‍च
  • 1,499 रुपये में लॉन्‍च हुए नए नैकबैंड
  • फ्लिपकार्ट और एमेजॉन से लिए जा सकते हैं नैकबैंड

इनमें गूगल फास्‍ट पेयर का सपोर्ट है, जिससे ये फटाफट किसी भी डिवाइस से कनेक्‍ट हो जाते हैं।

Photo Credit: Amazon

boAt Rockerz 210 neckband : पॉपुलर वियरेबल ब्रैंड बोट (boAt) ने भारत में नए नैकबैंड ईयरफोन्‍स Rockerz 210 ANC को लॉन्‍च किया है। इनमें 13 एमएम के ड्राइवर्स दिए गए हैं और बोट की सिग्‍नेचर साउंड टेक्‍नॉलजी मिलती है। इनकी अहम खूबियों में शामिल है एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC), जो 30 डेसिबल तक शोर को कम कर सकता है। इनमें AI-ENx टेक्‍नॉलजी भी दी गई है जो आसपास के नॉइस को कम करके कॉल क्‍वॉलिटी को उम्‍दा बनाने में मदद करती है।  
 

boAt Rockerz 210 ANC neckband Price in india 

boAt Rockerz 210 ANC नैकबैंड ब्‍लूटूथ ईयरफोन्‍स के भारत में दाम 1,499 रुपये हैं। ये इंट्रोडक्‍टरी प्राइस हैं। ईयरफोन्‍स को कॉस्मिक पाउडर ब्‍लू, रूबी रेड और ऑनिक्‍स ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है। इन्‍हें बोट की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और एमेजॉन से लिया जा सकेगा। 
 

boAt Rockerz 210 ANC Specifications, features 

boAt Rockerz 210 ANC ब्‍लूटूथ ईयरफोन्‍स में 13 एमएम के ड्राइवर्स लगाए हैं। इनमें बोट का सिग्‍नेचर साउंड दिया गया है। boAt Rockerz 210 ANC सपोर्ट करते हैं ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी को। इनमें गूगल फास्‍ट पेयर का सपोर्ट है, जिससे ये फटाफट किसी भी डिवाइस से कनेक्‍ट हो जाते हैं। एकसाथ कई डिवाइसेज से इन्‍हें पेयर और कनेक्‍ट किया जा सकता है। 

इनमें बटन कंट्रोल्‍स दिए गए हैं। एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) की सुविधा है, जिससे 30 डेसिबल तक साउंड को कम किया जा सकता है। ये डुअल ईक्‍यू मोड्स और अल्‍ट्रा लो-लेटेंसी मोड को सपोर्ट करते हैं। दावा है कि सिंगल चार्ज में ये ईयरबड्स 40 घंटों का प्‍लेटाइम दे सकते हैं। इनमें फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे का प्‍लेबैक टाइम मिल जाता है। 
Advertisement

इन्‍हें एक साल की वॉरंटी के साथ पेश किया गया है। ऐसे लोग जिन्‍हें TWS ईयरबड्स को संभालने में झंझट होती है या फ‍िर बड्स खो जाते हैं, वो boAt Rockerz 210 ANC नैकबैंड ईयरफोन्‍स को अपनी चॉइस बना सकते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.