40 घंटे बैटरी लाइफ के साथ boAt लाई RGB लाइट्स वाले Immortal 201 TWS ईयरबड्स! जानें कीमत

boAt की ओर से नए, आकर्षक ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स boAt Immortal 201 लॉन्च किए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 जनवरी 2024 10:35 IST
ख़ास बातें
  • इसमें स्टेम मौजूद है, और सिलिकॉन के ईयर टिप्स मिलते हैं।
  • इनको IPX4 रेट किया गया है।
  • इनमें कैपिसिटिव टच कंट्रोल सिस्टम दिया गया है।

boAt Immortal 201 में इन-ईयर डिजाइन दिया गया है।

Photo Credit: Boat lifestyle

boAt की ओर से नए, आकर्षक ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स boAt Immortal 201 लॉन्च किए गए हैं। इनमें खास बात ये है कि ये RGB लाइट्स के साथ आते हैं। यानी म्यूजिक के साथ इनमें रंग-बिरंगी लाइट्स भी जलती  दिखाई देंगीं। देखा जाए तो ये गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। कीमत भी बेहद अफॉर्डेबल कही जा सकती है। इस ऑडियो वियरेबल को IPX4 रेट किया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत, और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

boAt Immortal 201 price in India

boAt Immortal 201 की भारत में कीमत 1,299 रुपये है। इन्हें Black Sabre और White Sabre कलर में खरीदा जा सकता है। boAt ऑनलाइन स्टोर के अलावा ईयरफोन्स Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं।   
 

boAt Immortal 201 Specifications

boAt Immortal 201 में इन-ईयर डिजाइन दिया गया है। इसमें स्टेम मौजूद है, और सिलिकॉन के ईयर टिप्स मिलते हैं। जैसा कि पहले बताया गया है, इनमें RGB लाइट्स का सपोर्ट मिलता है। गेमर्स को ये ईयरफोन्स काफी लुभा सकते हैं। इनमें कैपिसिटिव टच कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जिससे इनमें कई फंक्शन कंट्रोल किए जा सकते हैं। पसीने और पानी के छीटों से बचाव के लिए इनको IPX4 रेट किया गया है। 

इनकी ऑडियो स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो डिवाइस में 10mm ड्राइवर फिट किए गए हैं जो बोट सिग्नेचर साउंड के साथ आते हैं। कॉल के दौरान बेहतरीन क्वालिटी देने के लिए इनमें क्वाड माइक के साथ ENX टेक्नोलॉजी मौजूद है। ईयरफोन्स में 40ms सुपर लो लेटेंसी मोड है जिसके कारण गेमिंग के दौरान इनमें कोई लैग नहीं मिलेगा। 
Advertisement

ये ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इनको आसानी से 10 मीटर तक की रेंज में इस्तेमाल किया जा सकता है। अन्य खास बात ये भी है कि Insta Wake N Pair टेक्नोलॉजी की बदौलत ये केस को ओपन करते ही डिवाइस के साथ कनेक्ट हो जाते हैं। इनमें 380mAh बैटरी है। प्रत्येक ईयरबड में 40mAh बैटरी दी गई है। सिंगल चार्ज में ये 40 घंटे तक चल सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.