boAt ने Airdopes Prime 701 ANC ईयरबड्स किए लॉन्च, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

boAt ने भारत में नए ईयरबड्स boAt Airdopes Prime 701 ANC लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जून 2025 17:55 IST
ख़ास बातें
  • boAt Airdopes Prime 701 ANC में 10 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं।
  • boAt Airdopes Prime 701 ANC के केस में 500mAh की बैटरी है।
  • boAt Airdopes Prime 701 ANC की कीमत 1,999 रुपये है।

boAt Airdopes Prime 701 ANC में 10mm ड्राइवर्स हैं।

Photo Credit: boAt

boAt ने भारतीय बाजार में नए ईयरबड्स boAt Airdopes Prime 701 ANC लॉन्च कर दिए हैं, जिसे खास तौर पर बिल्ड फॉर इंडिया के साथ डिजाइन किया गया है। Airdopes Prime 701 ANC में 10mm ड्राइवर हैं। ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट करते हैं और गूगल फास्ट पेयर का सपोर्ट करते हैं। हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसलेशन के साथ 46dB तक बैकग्राउंड नॉइज को ब्लॉक करता है। ईयरबड्स एक बार चार्ज होकर 50 घंटे तक चल सकते हैं। यहां हम आपको boAt Airdopes Prime 701 ANC के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


boAt Airdopes Prime 701 ANC Price


boAt Airdopes Prime 701 ANC की कीमत 1,999 रुपये है। ईयरबड्स जिंक व्हाइट, ऑब्सीडियन ग्रे और टाइटेनियम ब्लू कलर में उपलब्ध है। कंपनी इन ईयरबड्स के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है। ईयरबड्स को ई-कॉमर्स साइट Amazon के साथ-साथ boAt की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।


boAt Airdopes Prime 701 ANC Features, Specifications


boAt Airdopes Prime 701 ANC में 10 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं। डिजाइन के मामले में एर्गोनोमिक इन-ईयर और कॉम्पैक्ट केस वाला डिजाइन है। यह 24-बिट बोट स्पैटियल ऑडियो प्रदान करता है। इसमें ब्लूटूथ v5.2 का सपोर्ट मिलता है। नॉयज कैंसलेशन के लिए 46dB तक हाइब्रिड ANC का सपोर्ट मिलता है। AI ENx टेक्नोलॉजी के साथ 4 माइक्रोफोन है। पानी से बचाव के लिए ईयरबड्स IPX5 रेटिंग से लैस है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो Airdopes Prime 701 ANC के केस में 500mAh की बैटरी है और बड्स में 35mAh की बैटरी है। बैटरी एक बार चार्ज होकर 50 घंटे तक चल सकती है। वहीं 10 मिनट चार्ज होकर 180 मिनट प्लेटाइम मिलता है। गेमिंग मोड में 60ms लो लेटेंसी (BEAST मोड) शामिल है। अन्य फीचर्स में इन-ईयर डिटेक्शन, मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी, अडैप्टिव EQ (मिमी-पावर्ड) और  गूगल फास्ट पेयर शामिल है। ईयरबड्स बोट हियरेबल्स के साथ कंपेटिबल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Tecno Camon 50, Camon 50 Pro लॉन्च हुए 50MP कैमरा, 6150mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
  4. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Generative AI: IIT मद्रास से 'बिजनेस AI' टूल सीखने का सुनहरा मौका! 19 फरवरी तक आवेदन पर मिलेगा 8 हजार रुपये का फायदा
  3. क्या है NCERT का e-Jaadui Pitara ऐप? कैसे करेगा बच्चों की सीखने में मदद
  4. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. JioHome का क्रिकेट ऑफर, हाई क्वालिटी में देखें ICC T20 वर्ल्ड कप, साथ में 1457 रुपये के फायदे बिलकुल फ्री
  6. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. 9,154 रुपये सस्ता मिल रहा Xiaomi का 6200mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
  9. Vivo X300 FE में मिल सकते हैं RAM और स्टोरेज के 2 वेरिएंट
  10. Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.