Asus VivoWatch 6 स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 14 दिन बैटरी लाइफ के साथ पेश, जानें कीमत

Asus VivoWatch 6 में 1.39 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जून 2024 14:46 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टवॉच 1.39 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस है।
  • डिस्प्ले में 350 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • इसका वजन 60 ग्राम है।

Asus VivoWatch 6 में 1.39 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Asus

Asus की ओर से लेटेस्ट स्मार्टवॉच VivoWatch 6 को पेश किया गया है। यह एक फ्लैगशिप स्मार्टवॉच है जिसमें कई तरह के हेल्थ फीचर्स मिल जाते हैं। यह स्मार्टवॉच 1.39 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस है। जिस पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। डिस्प्ले में 350 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसका वजन 60 ग्राम है। इसमें ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग फीचर है, साथ ही मेडिकल ग्रेड के सेंसर भी मौजूद हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में।  
 

Asus VivoWatch 6 price

Asus VivoWatch 6 की कीमत 130 यूरो (लगभग 11,600 रुपये) है। कंपनी ने इसकी सेल डेट की जानकारी अभी तक नहीं दी है। 
 

Asus VivoWatch 6 specifications

Asus VivoWatch 6 में 1.39 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। डिस्प्ले में 350 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह स्मार्टवॉच ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग कर सकती है जिसके लिए इसमें ASUS Blood Pressure का सपोर्ट है। यह ASUS ECG ऐप्स को भी सपोर्ट करती है। साथ ही यह स्लीप मॉनिटरिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी सपोर्ट करती है। इसमें मेडिकल ग्रेड के ECG और PPG सेंसर लगे हैं। 

इसके वॉच फेस पर अंगूठा और पहली उंगली लगाने पर यह बॉडी फैट और स्केलेटल मसल पर्सेंटेज भी बता सकती है। साथ ही शरीर में पानी की मात्रा और मेटाबॉलिक रेट भी यह बताती है। यह ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम की एक्टिविटी भी मॉनिटर कर सकती है। साथ ही हार्ट रेट मॉनिटरिंग भी कर सकती है। यह डुअल बैंड जीपीएस से लैस है। 
Advertisement

इसमें Body Harmony Analysis नाम से एक और फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यह यूजर के इमोशनल स्टेटस को भी चेक कर सकती है। बैटरी लाइफ की बात करें तो यह सिंगल चार्ज में 14 दिन चल सकती है। कंपनी के अनुसार, ASUS VivoWatch 6 को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यूजर इसकी मदद से लॉन्ग टर्म के लिए स्वास्थ्य संबंधित लक्ष्य पूरे कर सकता है। इसमें ASUS HealthConnect ऐप का सपोर्ट है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.