Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत

Apple Watch Series 12 में सिरेमिक शील्ड दी गई है, जिसके बारे में Apple का कहना है कि डिस्प्ले को 60% ज्यादा मजबूती मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 सितंबर 2026 00:38 IST
ख़ास बातें
  • Apple का कहना है कि डिस्प्ले 60% ज्यादा मजबूत होकर आती है।
  • बेहतर हेल्थ ट्रैकिंग के लिए बड़े और ज़्यादा पावर-एफिशिएंट ग्रीन LED हैं।
  • Apple वॉच सीरीज 12 में कंपनी ने नया S11 प्रोसेसर इस्तेमाल किया है।

Apple Watch Series 12 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च किया है।

Photo Credit: Apple

Apple Watch Series 12 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच सीरीज के तौर पर मार्केट में पेश कर दिया है। iPhone 18 सीरीज के लॉन्च के साथ ही नई एपल वॉच भी यूजर्स के लिए पेश कर दी गई है। Apple Watch Series 12 में नई S11 चिप दी गई है। इसमें नए डिजाइन वाला हेल्थ सेंसिंग सिस्टम और एल्युमीनियम, टाइटेनियम और सिरेमिक फिनिश मिलती हैं। कंपनी का दावा है कि इसका हेल्थ सेंसिंग सिस्टम कहीं ज्यादा बेहतर हुआ है। इसमें बड़े इलेक्ट्रोड्स का इस्तेमाल किया गया है। लाइट को बेहतर कैप्चर करने के लिए फोटोडायोड इसमें लगे हैं। इसमें ज्यादा पावर एफिशिएंट LED सेंसर शामिल किया गया है। आइए जानते हैं नई वॉच की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Apple Watch Series 12 Price

Apple Watch Series 12 की कीमत भारत में 56,900 रुपये से शुरू होती है। सीरीज को कंपनी ने कई रंगों में पेश किया है जिसमें स्पेस ग्रे, ब्लैक, लाइट गोल्ड और डार्क ब्रॉन्ज एल्युमीनियम शामिल हैं। स्मार्टवॉच के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। इसे 18 सितंबर से सेल किया जाएगा। Apple.com पर वॉच खरीद के लिए उपलब्ध होगी। 

Apple Watch Series 12 Features

Apple Watch Series 12 में सिरेमिक शील्ड दी गई है, जिसके बारे में Apple का कहना है कि डिस्प्ले 60% ज्यादा मजबूत मिलती है। इस वॉच में हेल्थ सिस्टम रीडिजाइन किया गया है। जिसमें ECG रीडिंग के दौरान स्किन से बेहतर संपर्क के लिए बड़े इलेक्ट्रोड इस्तेमाल हुए हैं। लाइट को कुशलता से कैप्चर करने के लिए रिंग में लगे फोटोडायोड ज्यादा एफिशिएंट हैं। साथ ही हार्ट रेट ट्रैक करने के लिए बड़े और ज़्यादा पावर-एफिशिएंट ग्रीन LED दिए गए हैं। Apple वॉच सीरीज 12 में कंपनी ने नया S11 प्रोसेसर इस्तेमाल किया है। 

नई स्मार्टवॉच में Apple का कहना है कि इसका हेल्थ ट्रैकिंग सिस्टम किसी भी दूसरे वियरेबल के मुकाबले सबसे सटीक हार्ट रेट ट्रैकिंग देता है। इस वॉच में कंपनी का नया ऑडियो इंटेलिजेंस फीचर भी मिलता है। नया सिस्टम साउंड रिकग्निशन कर सकता है जिसमें अलार्म, डोरबेल और बच्चे के रोने जैसी आवाजों को यह पहचान सकता है। इसके अलावा एक रोचक फीचर लाइव रिवाइंड है जो पिछले 15 सेकंड में कही गई बातों का ट्रांसक्रिप्ट दिखाता है। वॉच सीरीज 12 में कंपनी ने नया Siri AI वॉइस असिस्टेंट दिया है। पर्सनलाइज्ड वेलनेस सहायक भी इसमें आता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.