Apple AirPods Max 2 भारत में लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, एडेप्टिव ऑडियो के साथ गजब हैं फीचर्स

Apple ने आज बाजार में Apple AirPods Max 2 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 मार्च 2026 12:48 IST
ख़ास बातें
  • Apple AirPods Max 2 में Apple का H2 चिप दिया गया है।
  • Apple AirPods Max 2 में एक्टिव नॉइज कैंसलेशन मिलता है।
  • Apple AirPods Max 2 में हाई-डायनेमिक रेंज एम्पलीफायर है।

Apple AirPods Max 2 में Apple का H2 चिप है।

Photo Credit: Apple

Apple ने आज बाजार में Apple AirPods Max 2 लॉन्च कर दिया है। नए हेडफोन में Apple का H2 चिप दिया गया है। Apple ने एक नया हाई-डायनेमिक रेंज एम्पलीफायर भी शामिल किया है। Apple ने स्टूडियो-क्वालिटी ऑडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दी है। Max 2 में ANC और Spatial Audio ऑन होने पर 20 घंटे बैटरी चलती है। यहां हम आपको Apple AirPods Max 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Apple AirPods Max 2 Price

कीमत की बात करें तो Apple AirPods Max 2 की कीमत 67,900 रुपये है। यह अमेरिका और 30 से ज्यादा देशों और रीजन में 25 मार्च से एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट और Apple स्टोर ऐप के जरिए हेडफोन ऑर्डर कर पाएंगे। डिवाइस अगले महीने की शुरुआत में डिलीवर होना शुरू हो जाएगा और रिटेल स्टोर में भी उपलब्ध होगा।  यह 5 कलर ऑप्शन जैसे कि ब्लू, मिडनाइट, ऑरेंज, पर्पल और स्टारलाइट है। 

Apple AirPods Max 2 Features, Specifications

Apple AirPods Max 2 में Apple का H2 चिप दिया गया है। नए हेडफोन ज्यादा बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसलेशन प्रदान करते हैं, जिससे हवाई जहाज के इंजन और आने-जाने के शोर जैसी आवाजों को कम करने में मदद मिलती है। ट्रांसपेरेंसी मोड भी नए डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग के साथ बेहतर बनाया गया है। अपने लेटेस्ट जेन के हेडफोन के साथ Apple ने एक नया हाई-डायनेमिक-रेंज एम्पलीफायर के साथ ऑडियो पाइपलाइन अपग्रेड किया है, जिससे बेहतर बास रिस्पॉन्स, ज्यादा सटीक मिड और ज्यादा क्लैरिटी मिलती है। यूएसबी टाइप-सी के जरिए कनेक्ट होने पर ये हेडफोन 24-बिट, 48kHz लॉसलेस ऑडियो को सपोर्ट करते हैं, साथ ही गेमिंग और प्रोफेशनल टास्क के लिए अल्ट्रा-लो लेटेंसी ऑडियो भी मिलती है। यह प्रोडक्ट डायनामिक हेड ट्रैकिंग के साथ पर्सनलाइज्ड स्पेशल ऑडियो का सपोर्ट करता है।

Apple ने एक नया हाई-डायनेमिक रेंज एम्पलीफायर भी शामिल किया है। AirPods Max 2 में नए इंटेलिजेंट फीचर्स भी हैं। इनमें एडैप्टिव ऑडियो शामिल है, जो आसपास के वातावरण के आधार पर नॉयज कंट्रोल लेवल को ऑटोमैटिक एडजेस्ट करता है और कन्वर्सेशन अवेयरनेस के साथ प्लेबैक वॉल्यूम को कम कर देता है। ये हेडफोन Apple इंटेलिजेंस के लाइव ट्रांसलेशन का सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर्स अलग-अलग भाषाओं में रियल टाइम लैंग्वेज कर सकते हैं। वहीं वॉयस आइसोलेशन यूजर्स की वॉयस को प्राथमिकता देता है और बैकग्राउंड नॉयज को कम करता है।

Advertisement

क्रिएटर्स के लिए Apple ने स्टूडियो-क्वालिटी ऑडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दी है। वहीं कैमरा रिमोट फंक्शन यूजर्स को डिजिटल क्राउन का इस्तेमाल करके फोटो लेने या वीडियो रिकॉर्डिंग कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है। अन्य फीचर्स में लाउड साउंड रिडक्शन, पर्सनलाइज्ड वॉल्यूम और नए सिरी इंटरैक्शन शामिल हैं जो यूजर्स को सिर के इशारों से सिरी को जवाब देने की सुविधा देते हैं। AirPods Max 2 में ANC और Spatial Audio ऑन होने पर 20 घंटे बैटरी चलती है। बैटरी फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.