Amazfit T Rex Ultra 2: टाइटेनियम बॉडी और 6 सैटेलाइट GPS वाली नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत

Amazfit ने T Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच लॉन्च की है। इसमें 1.5 इंच AMOLED डिस्प्ले, टाइटेनियम बॉडी, 6 सैटेलाइट GPS, 64GB स्टोरेज और 870mAh बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 फरवरी 2026 12:38 IST
ख़ास बातें
  • 1.5 इंच AMOLED, सैफायर ग्लास प्रोटेक्शन
  • 6 सैटेलाइट GPS और 64GB स्टोरेज
  • 870mAh बैटरी, 30 दिन उपयोग का दावा

Amazfit ने T Rex Ultra 2 की 870mAh बैटरी 30 दिन के बैकअप का दावा करती है

Photo Credit: Amazfit

Amazfit ने अपनी Rugged Smartwatch सीरीज में नया T Rex Ultra 2 मॉडल लॉन्च किया है। यह कंपनी के T Rex Ultra का सक्सेसर है, जिसे 2023 में पेश किया गया था। कंपनी के मुताबिक यह वॉच आउटडोर यूज और एथलीट्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें 1.5 इंच AMOLED डिस्प्ले, टाइटेनियम कंस्ट्रक्शन और 870mAh बैटरी शामिल है। डिवाइस Zepp OS 5 पर चलता है और Zepp Flow AI वॉइस कंट्रोल सपोर्ट करता है। इसमें डुअल बैंड GPS और 6 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम भी दिए गए हैं।

कीमत की बात करें तो Amazfit T Rex Ultra 2 की कीमत 549.99 डॉलर रखी गई है, जो करीब 50,000 रुपये के आसपास है। यह स्मार्टवॉच कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon के जरिए उपलब्ध है। फिलहाल इसके भारतीय लॉन्च को लेकर अलग से जानकारी शेयर नहीं की गई है।

डिस्प्ले और डिजाइन की बात करें तो वॉच में 1.5 इंच का AMOLED स्क्रीन है, जिसका रिजॉल्यूशन 480x480 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। स्क्रीन पर सैफायर ग्लास प्रोटेक्शन, 2.5D टेम्पर्ड ग्लास और एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग मिलती है। इसमें ग्रेड 5 टाइटेनियम बेजल और केस बैक दिया गया है। डाइमेंशन 51 x 51 x 14.3mm और वजन 89.2 ग्राम बिना स्ट्रैप के है। वॉच 5ATM वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है।

नेविगेशन फीचर्स में फुल कलर ग्लोबल मैप सपोर्ट मिलता है, जिन्हें Zepp ऐप के जरिए प्रीलोड किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक यूजर 100 किमी तक ऑफलाइन रूट प्लान कर सकते हैं। इसमें डुअल बैंड पोजिशनिंग, 6 सैटेलाइट सिस्टम और सर्कुलरली पोलराइज्ड GPS एंटीना दिया गया है। ऑटो रीरूटिंग और क्लाइंब मैनेजमेंट फीचर भी शामिल हैं। 64GB इंटरनल स्टोरेज में मैप डेटा, म्यूजिक और एक्टिविटी लॉग स्टोर किए जा सकते हैं।

वॉच में इन बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर के जरिए ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट मिलता है। Bluetooth 5.2 LE के जरिए यह Android 7.0 और iOS 14.0 या उससे ऊपर के डिवाइस से कनेक्ट हो सकती है। सेंसर में BioTracker 6.0 PPG बायोमेट्रिक सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, 3 एक्सिस मोशन सेंसर, बैरोमीटर, एंबिएंट लाइट और टेम्परेचर सेंसर शामिल हैं। यह 187 से ज्यादा वर्कआउट मोड, HYROX रेस, 25 स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मूवमेंट और 8 स्पोर्ट्स मूवमेंट की स्मार्ट रिकग्निशन सपोर्ट करती है। Zepp Coach, वर्चुअल पेसर, ट्रैक रन मोड और रेस अचीवमेंट प्रेडिक्शन फीचर भी दिए गए हैं।

Advertisement

हेल्थ फीचर्स में 24 घंटे हार्ट रेट, SpO2 और स्ट्रेस मॉनिटरिंग, BioCharge, रिकवरी, स्लीप और न्यूट्रिशन ट्रैकिंग शामिल है। इसके अलावा To Do लिस्ट, कैलेंडर रिमाइंडर, कॉल नोटिफिकेशन, सेडेंटरी रिमाइंडर, ऐप नोटिफिकेशन, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल जैसे फीचर मिलते हैं। 870mAh बैटरी के साथ कंपनी का दावा है कि यह नॉर्मल यूज में 30 दिन, हेवी यूज में 15 दिन और ट्रेल रनिंग मोड में 44 घंटे तक चल सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.