Ai+ ने पहली कैमरा और सिम वाली स्मार्टवॉच RotateCam 4G की लॉन्च, फोन की नहीं पड़ेगी जरूरत

Ai+ ने भारत में अपनी अनोखी स्मार्टवॉच RotateCam 4G को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2026 09:54 IST
ख़ास बातें
  • Ai+ RotateCam 4G में 1.75 इंच की राउंड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Ai+ RotateCam 4G में 1,520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
  • Ai+ RotateCam 4G में 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Ai+

Photo Credit: Ai+

Ai+ ने भारत में अपनी अनोखी स्मार्टवॉच RotateCam 4G को लॉन्च कर दिया है। RotateCam 4G भारतीय बाजार के लिए एक दिलचस्प स्मार्टवॉच है क्योंकि इसमें रोटेट होने वाला बिल्ट-इन कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। यह एक ऐसी स्मार्टवॉच है, जिसमें स्टैंडअलोन कॉलिंग, जीपीएस और ऐप इकोसिस्टम भी मौजूद है। यहां हम आपको Ai+ RotateCam 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Ai+ RotateCam 4G Price

कीमत की बात की जाए तो Ai+ RotateCam 4G की कीमत 4,999 रुपये है। यह स्मार्टवॉच बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ-साथ चुनिंदा रिटेल रिटोर्स पर उपलब्ध होगी। यह स्मार्टवॉच 3 स्ट्रैप ऑप्शन के साथ आती है और इस वॉच की बिक्री मई से शुरू होगी।

AI+ RotateCam 4G Specifications

Ai+ RotateCam 4G में 1.75 इंच की राउंड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टवॉच में 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो 180 डिग्री तक घूम सकता है, जिससे फोटो क्लिक करने के लिए यह बाहर निकल आता है। RotateCam 4G में 2GB RAM और 16GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टवॉच में 1,520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में लंबे समय तक चल सकती है। यह स्मार्टवॉच धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस की गई है।

यह स्मार्टवॉच 4G LTE सिम का सपोर्ट करती है, जिससे यूजर्स बिना किसी फोन पर निर्भर हुए एक स्टैंडअलोन डिवाइस के तौर पर उपयोग कर सकते हैं। इसमें एंड्रॉयड ऐप्स इंस्टॉल करने के लिए गूगल प्ले स्टोर भी दिया गया है।

Advertisement

Ai+ RotateCam 4G का कैमरा कैसा है?

Ai+ RotateCam 4G में 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Ai+ RotateCam 4G में कौन सी डिस्प्ले है?

Ai+ RotateCam 4G में 1.75 इंच की राउंड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Advertisement

Ai+ RotateCam 4G की बैटरी कैसी है?

Ai+ RotateCam 4G में 1,520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में लंबे समय तक चल सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.