Vodaone Idea के इन 2 नए सस्ते रिचार्ज पैक में मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट! कीमत 24 रुपये से शुरू

24 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान का नाम 'सुपर आवर' (Super Hour) है। जैसे कि नाम से पता चलता है, इस प्लान की वैधता मात्र 1 घंटा है, लेकिन इस दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड 4G डेटा इस्तेमाल करने को मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जुलाई 2023 21:25 IST
ख़ास बातें
  • 24 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैधता मात्र 1 घंटा है
  • 49 रुपये वाला रिचार्ज पैक पूरे दिन की अवधि
  • दोनों प्लान किसी भी कॉलिंग या एसएमएस बेनिफिट्स के साथ नहीं आते हैं
वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea) अभी देश में 5G की रेस में अन्य दो दिग्गजों - Airtel और Jio से एक कदम पीछे है, लेकिन कंपनी अपने यूजर्स के लिए लगातार अच्छे रिचार्ज प्लान लॉन्च कर रही है। अन्य सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स की तुलना में Vi अपने ग्राहकों को लगभग सभी रिचार्ज प्लान में कुछ अच्छे फायदे भी देती है, जैसे अनलिमिटेड नाइट डेटा और डेटा रोलओवर। अब, कंपनी ने दो नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 24 रुपये और 49 रुपये हैं। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

Vi ने दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 24 रुपये और 49 रुपये है। इन दोनों प्लान में अनलिमिटेड डेटा मिलता है, लेकिन वैधता कम है। प्लान उन लोगों के लिए अच्छे हैं, जिनका डेली डेटा कोटा खत्म हो गया हो और उन्हें किसी अर्जेंट काम के लिए एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत हो।

24 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान से शुरुआत करें, तो इसका नाम कंपनी ने 'सुपर आवर' (Super Hour) रखा है। जैसे कि नाम से पता चलता है, इस प्लान की वैधता मात्र 1 घंटा है, लेकिन इस दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड 4G डेटा इस्तेमाल करने को मिलेगा। 1 घंटा खत्म होने के बाद स्पीड एक्टिव प्लान के आधार पर कम हो जाएगी।

रिचार्ज प्लान लॉन्च करते हुए Vi ने बयान में कहा, "ये पैक Vi प्रीपेड यूजर्स को बिना किसी व्यवधान के स्वतंत्र रूप से डेटा का उपयोग करने में सक्षम बनाते हैं, जिससे यूजर अनुभव बेहतर होता है।"
Advertisement

वहीं, दूसरा पैक सुपर डे (Super Day) के नाम से आता है, जिसका मतलब है कि रिचार्ज पैक पूरे दिन की अवधि, यानी 24 घंटे की वैधता के साथ आता है। इस पैक की कीमत 49 रुपये है और इसमें 6GB हाई-स्पीड 4G इंटरनेट डेटा मिलता है। पैक उन यूजर्स के लिए अच्छा है, जिनका डेली डेटा कोटा खत्म हो गया हो और उन्हें दिन काटने के लिए एक्स्ट्रा डेटा चाहिए हो।
Advertisement

ध्यान रखें कि दोनों प्लान किसी भी कॉलिंग या एसएमएस बेनिफिट्स के साथ नहीं आते हैं। ये केवल डेटा ऐड-ऑन पैक हैं। ऐसे में इन्हें इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स के पास एक एक्टिव प्लान होना जरूरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.