Vodafone idea ने PhysicsWallah के साथ Vi Edu+ प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, जानें सबकुछ

वोडफोन आइडिया ने एजुकेशन प्लेटफॉर्म PhysicsWallah के साथ साझेदारी में नए प्रीपेड प्लान Vi Edu+ की शुरुआत की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 मई 2026 15:42 IST
ख़ास बातें
  • Vi Edu+ प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड 4G/5G डाटा दिया जाता है।
  • Vi Edu+ प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड वॉइस कॉल मिलता है।
  • Vi Edu+ प्रीपेड पैक में 28 दिनों के लिए PW Pi Pro का एक्सेस शामिल है।

Vodafone idea Edu+ में अनलिमिटेड वॉइस कॉल मिलती है।

Photo Credit: Vodafone idea

वोडफोन आइडिया ने एजुकेशन प्लेटफॉर्म PhysicsWallah के साथ साझेदारी में नए प्रीपेड प्लान Vi Edu+ की शुरुआत की है। यह प्लान मोबाइल कनेक्टिविटी को डिजिटल लर्निंग के बेनिफिट के साथ लेकर आता है। कंपनी का कहना है कि यह भारत का पहला एडटेक बेस्ड टेलीकॉम प्लान है, जिसे स्टूडेंट के लिए डिजिटल लर्निंग को ज्यादा आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। नए Vi Edu+ प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कनेक्टिविटी के साथ PhysicsWallah के एजुकेशनल ओटीटी प्लेटफॉर्म Pi तक एक्सेस मिलता है। आइए Vi Edu+ प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vi Edu+ Price

Vi Edu+ प्रीपेड पैक राजस्थान में 375 रुपये और उत्तर प्रदेश ईस्ट सर्कल में 409 रुपये में उपलब्ध होंगे। इन प्लान को मौजूदा और नए दोनों ग्राहक खरीद पाएंगे और धीरे-धीरे अन्य सर्किल में भी लॉन्च किया जाएगा। इस रिचार्ज में अनलिमिटेड 4G/5G डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल, डेजी 100 SMS और 28 दिनों के लिए PW Pi Pro का एक्सेस शामिल है। Vi Edu+ प्लान खरीदने वाले ग्राहक PhysicsWallah ऐप और वेबसाइट के जरिए Pi प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। सब्सक्रिप्शन की वैधता 28 दिनों की है।

Vi Edu+ Features

Vi Edu+ प्लान स्टूडेंट को बोर्ड एग्जाम और जेईई, नीट, यूपीएससी, डिफेंस, सीयूईटी, सीएसआईआर नेट, गेट और ओलंपियाड जैसी कॉम्पिटिशन एग्जाम के लिए स्ट्रक्चर्ड और सेल्फ पेस्ड लर्निंग अकेडमिक कंटेंट तक मोबाइल कनेक्टिविटी के जरिए एक्सेस प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Advertisement

PW Pi Pro में क्या कुछ है शामिल

PW Pi Pro में अनुभवी शिक्षकों के 30 हजार से ज्यादा वीडियो लेक्चर, अनलिमिटेड लाइव और रिकॉर्ड लेक्चर, वन शॉर्ट रिविजन सीरीज, हैंडरिटन नोट्स और स्टडी मैटेरियल AI-बेस्ड सॉल्युशन, क्विज, प्रैक्टिस और परफॉर्मेंस ट्रैकिंग मैटेरियल, ऑफलाइन डाउनलोड सपोर्ट और कई सब्जेक्ट और एग्जाम कैटेगरी में लर्निंग कंटेंट शामिल है।

कंटेंट लाइब्रेरी में किंडरगार्टन से लेकर क्लास 12 तक के पाठ्यक्रम शामिल हैं, जिसमें टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, जनरेटिव AI, डिजाइन और मार्केटिंग में अस्पस्किल कोर्स शामिल हैं। इस इंटीग्रेशन का उद्देश्य कोचिंग सेंटर की दूरी की परवाह किए बिना स्मार्टफोन के जरिए एजुकेशनल कंटेंट को सरल बनाना है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vi Edu, Vodafone idea

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.