सबसे सस्ता! Vodafone Idea दे रही 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट वाले धांसू प्लान

प्लान में यूजर को अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 मई 2026 15:57 IST
ख़ास बातें
  • प्लान में यूजर को अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है।
  • साथ में 3600 SMS भेजने की सुविधा है।
  • प्लान वैधता तक 30GB बंडल डेटा देता है।

Vodafone Idea देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है।

Vodafone Idea देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है। बीते कुछ महीनों में टेलीकॉम कंपनियों जैसे Jio, Airtel ने अपने प्रीपेड मोबाइल प्लान्स की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी की है। कुछ प्लान कंपनियां बंद कर चुकी हैं, जबकि कुछ की कीमत बढ़ चुकी है। ऐसे में यूजर बार-बार रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति चाहता है, और वह भी सस्ते में। वोडाफोन आइडिया इसके लिए एक बेहतर ऑप्शन देती है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए सस्ते में एक ऐसा प्लान लेकर आती है जो सालभर की वैधता देता है। इसमें बंडल डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग  भी है। यह प्लान अन्य कंपनियों के वार्षिक प्लान से काफी सस्ते में आता है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Vodafone Idea Rs 2249 Plan

वोडाफोन आइडिया (Vi) अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता वाले सबसे सस्ते प्लान पेश करती है। प्लान कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से 2249 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस प्लान में यूजर को अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। इसके साथ में 3600 SMS भेजने की सुविधा दी जा रही है। 

डेली इंटरनेट की बात करें तो यह प्लान वैधता तक 30GB बंडल डेटा देता है। डेटा का कोटा समाप्त होने के पश्चात् चार्ज 50 पैसे प्रति MB हो जाता है। इसी तरह कॉलिंग कोटा लोकल के लिए 1 रुपया प्रति मिनट और एसटीडी कॉलिंग के लिए 1.5 रुपया प्रतिमिनट हो जाता है। इसके अलावा कंपनी का एक और प्लान है जो 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। 

Vodafone Idea Rs 1849 Plan

Vodafone Idea अपने यूजर्स के लिए एक साल की वैधता वाला एक और प्लान लाती है जो 1849 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। यह प्लान यूजर को 365 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट देता है। लेकिन इसके साथ कंपनी ने कोई एडिशनल बेनिफिट नहीं दिया है। प्लान में यूजर को 1 साल तक अनलिमिटिड कॉलिंग मिलती है। SMS बेनिफिट, या डेटा बेनिफिट यहां शामिल नहीं किया गया है। ये प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत किफायती हैं जो सालभर तक रीचार्ज की टेंशन से छुटकारा चाहते हैं। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.